देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

दिल्ली-NCR के कौन-से रूट्स बंद, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने के लिए क्या हैं गाइडलाइंस, जानें सभी सवालों के जवाब

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि नौ और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी के आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कुछ सरकारी कार्यालयों को सुरक्षा जांच के लिए बंद किया जाएगा।

Abhishek Raghuvanshi6 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि नौ और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी के आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कुछ सरकारी कार्यालयों को सुरक्षा जांच के लिए बंद किया जाएगा।

कार्मिक मंत्रालय ने उन कार्यालयों की सूची साझा की जिन्हें बंद रखा जाएगा। इनमें दूरदर्शन टावर-1, दूरदर्शन टावर-2, भारत संचार भवन, चुनाव आयोग कार्यालय, विदेश मंत्रालय कार्यालय, केजी मार्ग, शिल्प संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, इंडिया गेट और पटियाला हाउस कोर्ट शामिल हैं।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

सम्मेलन के दौरान अचूक सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत इन इमारतों को आठ सितंबर को सुबह नौ बजे खाली करना आवश्यक है, ताकि जांच पूरी की जा सके। कार्मिक मंत्रालय ने पिछले महीने के अंत में जारी आदेश में कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आठ से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे।

10 मिनट के लिए बंद हो सकते हैं मेट्रो स्टेशन के गेट

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जिस रूट से वीवीआइपी का काफिला गुजरेगा उस दौरान पास के मेट्रो स्टेशन के गेट काफिला गुजरने तक बंद किए जा सकते हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस ने एक आदेश निकाल कर बताया था कि आयोजन के दौरान आठ से 10 सितंबर तक 38 मेट्रो स्टेशन के 67 गेट बंद कर किए जाएंगे।

सोमवार को यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तीन दिनों तक किसी भी मेट्रो स्टेशन के गेट बंद नहीं किए जाएंगे। केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो यात्रियों के लिए बंद किया जाएगा। अन्य किसी भी मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी

जी20 में दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

  1. वीवीआइपी के काफिले निकलने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पांच से 10 मिनट के लिए मेट्रो के गेट से आवाजाही को बंद किया जा सकता है।
  2. नई दिल्ली पुलिस जिला और एनडीएमसी क्षेत्र को सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
  3. नई दिल्ली में रहने वालों के साथ ही रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे आने-जाने वालों को नहीं रोका जाएगा।
  4. सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में रहने वाले लोग आवाजाही के लिए अपनी गाड़ियों के अलावा आटो-टैक्सी का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन सफर के दौरान उन्हें अपने पते से संबंधित दस्तावेज रखने होंगे।
  5. एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली तक घर जाने वालों को भी प्रवेश मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं एवं सिविक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को भी आइकार्ड दिखाकर प्रवेश मिलेगा।
  6. दिल्ली की सभी सीमाओं से मालवाहक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा, लेकिन आवश्यक वस्तुएं जैसे सब्जी, दूध, फल, दवाइयां आदि लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से एंट्री पास जारी किए गए हैं।
  7. डाक सेवा, स्वास्थ्य सेवा, पैथ लैब सेवा और खाने की डिलीवरी करने जैसे पेशे से जुड़े लोगों को प्रवेश मिलेगा, लेकिन आनलाइन सामान डिलीवरी वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

जी-20 के दौरान भी खुले रहेंगे डीडीए के सभी खेल परिसर

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सभी खेल परिसर तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। डीडीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार आठ, नौ व 10 सितंबर को सभी 15 खेल परिसर एवं दोनों गोल्फ कोर्स तथा उनमें मिलने वाली सभी सुविधाएं आम दिनों की तरह ही चालू रहेंगी।

डीडीए के मुताबिक सभी खेल परिसरों और गोल्फ कोर्स के सदस्यों को मोबाइल पर एसएमएस एवं ईमेल के जरिये भी सूचना भेजी जा रही है। मालूम हो कि डीडीए के इन सभी खेल परिसरों और गोल्फ कोर्सों में बड़ी संख्या में दिल्ली वासी सदस्य बने हुए हैं। बहुत से लोग स्थायी सदस्य हैं तो काफी अल्पावधि के लिए इनकी सदस्यता लेते हैं। यहां पर खानपान सहित और भी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

दिल्ली पुलिस का डीएमआरसी को पत्र

जी 20 समिट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार को पत्र लिखा है। अरोड़ा ने कुमार से अनुरोध किया है कि दिल्ली में 8, 9 और 10 सितंबर को सुबह 4:00 बजे से राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो सेवाएं शुरू की जाए।

इससे G20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में शामिल पुलिस कर्मियों के आवागमन में मदद मिलेगी। पुलिस आयुक्त ने अपने पत्र में तर्क दिया है कि विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों के लिए रिपोर्टिंग का समय 0500 बजे से रखा गया है।

बता दें कि भारत 9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विश्व के कई नेता नई दिल्ली पहुंचेंगे। शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी और देश भर के 60 शहरों में जी20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित की गईं थीं।

अस्पताल में आर्मी की मेडिकल टीम भी तैनात

जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर एम्स, सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में आर्मी की मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। ताकि रसायनिक, जैविक और न्यूक्लियर हमले की स्थिति में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इन अस्पतालों के डाक्टरों व पैरामेडिकल कर्मचारियों को भी आर्मी की मेडिकल टीम ने प्रशिक्षित किया है।

उल्लेखनीय है कि एम्स को न्यूक्लियर, सफदरजंग अस्पताल को रसायनिक व आरएमएल को जैविक हमले की स्थिति में इलाज का नोडल अस्पताल बनाया गया है। इसको ध्यान में रखकर ही इन अस्पतालों में तैयारियां की गई है। अस्पतालों के मुख्य गेट पर हेल्पलाइन डेस्क बनाया गया है औरडी-कंटेमिनेशन के लिए शावर लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आरएमएल में आर्मी के 25 सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात की गई है। जिसमें डाक्टर भी शामिल हैं। एम्स में आर्मी के 20 सदस्यों की टीम की ड्यूटी लगाई है। सफदरजंग अस्पताल में भी आर्मी की मेडिकल टीम लगाई है। सफदरजंग अस्पताल में देश का सबसे बड़ा बर्न व प्लास्टिक सर्जरी सेंटर है। इस वजह से इस बर्न सेंटर में रसायनिक बर्न के इलाज की व्यवस्था की गई है।

14 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में पेड़ों की कटाई को अनुमति नहीं

दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया कि 14 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में पेड़ों की कटाई के लिए किसी भी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी।

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह के समक्ष दिल्ली सरकार ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए आवश्यक किसी भी अनुमति के बारे में अदालत को सूचित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने उक्त जानकारी एक अवमानना याचिका पर दी। जिसमें अदालती आदेश का अनुपालन नहीं करने पर अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग की गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑