आनंद महिंद्रा को याद आया इंदौर से जुड़ा अपना रोमांटिक प्रसंग!
Indore : देश के बड़े महिंद्रा उद्योग समूह के प्रेजिडेंट आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद सजग रहते हैं।
Indore : देश के बड़े महिंद्रा उद्योग समूह के प्रेजिडेंट आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद सजग रहते हैं। वे न सिर्फ रोचक पोस्ट पर कमेंट करते हैं, बल्कि जुगाड़ वाले वाहनों के प्रति भी अपनी दिलचस्पी दिखाने में पीछे नहीं रहते। कई बार तो वे जुगाड़ वाले वाहनों को खुद लेकर उसकी जगह अपनी नई गाड़ियां दे देते हैं। लेकिन, यहां उनका जिक्र एक अलग संदर्भ में हो रहा है। अंग्रेजी के एक बड़े दैनिक को उन्होंने इंदौर के प्रति अपनी दिलचस्पी के कारण बताए। सबसे रोचक बात ये रही कि उनकी अपनी पत्नी अनुराधा से पहली मुलाकात इंदौर में ही हुई थी। उन्होंने इस बहाने इंदौर से अपने रोमांटिक यादों को सहेजा है। साथ ही उन्होंने तेजी से बदलते और विकसित होते इस शहर का अपनी नजर से आकलन भी किया है। उन्होंने The Economic Times को बताया कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर बड़े पैमाने पर बदलाव के दौर से गुजर रहा है। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले शहर से लेकर इसके तेजी से औद्योगीकरण तक में बदलाव का दौर दिखाई दे रहा है। सूती हथकरघा उद्योग के लिए मशहूर रहे इस शहर इंदौर के बारे में अरबपति ऑटोमोबाइल कारोबारी आनंद महिंद्रा के दिल में खास स्थान है। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 603 वीं बैठक में भाग लेने के लिए इंदौर में थे। उन्होंने शहर के साथ अपने रोमांटिक संबंध को याद किया। 69 वर्षीय इस बड़े कारोबारी ने सोशल मीडिया पर अपने 10.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रेम कहानी साझा करने के लिए एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अनुराधा महिंद्र से उनकी पहली मुलाकात इंदौर में ही हुई थी। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बॉस कहे जाने वाले इस उद्योगपति ने शहर को लेकर एक वीडियो के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा इंदौर जाना हमेशा अच्छा होता है। यह वह शहर है जहां मैं पहली बार अपनी पत्नी से मिला था। लेकिन, इस बार कम रोमांटिक कारण रहा आरबीआई बोर्ड की बैठक। पिछले हफ्ते, केंद्रीय आवास और शहरी मामल के मंत्रालय द्वारा 2022 के इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स में इंदौर को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय स्मा सिटी’ घोषित किया गया था। मध्यप्रदेश का यह शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटीज मिशन’ के तहत विकसित किए जा रहे 100 शहरों को पछाड़ने में कामयाब रहा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले