आंखों पर काली पट्टी बांधकर नेत्रदान के लिए किया जागरूक…
शंकरा आई सेंटर और इंदौर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निकली रैली आनंद जैन ,इंदौर।
- शंकरा आई सेंटर और इंदौर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निकली रैली
आनंद जैन ,इंदौर। कांची कामाकोटी मेडीकल ट्रस्ट द्वारा इंदौर में संचालित शंकरा आई सेंटर, इंदौर प्रेस क्लब और इंदौर डिवीजनल ऑप्थलमोलॉजी सोसायटी द्वारा 38वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत महात्मा गांधी प्रतिमा रीगल चौराहे से इंदौर प्रेस क्लब तक नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्टूडेंट्स और युवा हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और आंखों पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। तख्तियों पर नेत्रदान करके किसी और किसी के जीवन में रोशनी लाएं, अपनी दृष्टि से किसी का जीवन बदले, दृष्टि देने के लिए अपने नेत्रदान करें, दृष्टिहीन लोगों को दृष्टि उपहार देने में मदद करें, जीते जी रक्तदान, जाने के बाद नेत्रदान जैसे स्लोगन लिखे हुए थे।
इंदौर प्रेस क्लब में नेत्रदान और नेत्रों की सुरक्षा को लेकर एक वर्कशाप आयोजित की गई। जिसमें शंकरा आई बैंक के डॉ. अंकित देवकर ने बताया कि शंकरा आई बैंक 2021 से नेत्रदान को लेकर कार्य कर रहा है। अभी तक लगभग 800 कॉर्निया संग्रहित किए हैं। शंकरा आई बैंक द्वारा 500 के करीब कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण भी किया गया है। मुस्कान ग्रुप के जीतू बागानी ने कहा कि हमारी संस्था पिछले कर्ई वर्षों से नेत्रदान के साथ ऑर्गन डोनेशन को लेकर कार्य कर रही है। इसको लेकर पहले बहुत सी भ्रांतियां थी और लोग से भला-बुरा भी सुनना पड़ता था, लेकिन अब इंदौर शहर के लोग जागरूक हो रहे हैं। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि इंदौर शहर के नागरिक जागरूक हैं। जिस तरह स्वच्छता को लेकर हम लगातार 6 वर्षों से नंबर वन बने हुए हैं, उसी तरह नेत्रदान में भी नंबर वन क्यों नहीं हो सकते हैं। इसके लिए हमें समाज में थोड़ी मेहनत करना पड़ेगी। उन्हें जागरूक करना होगा। संस्था दिव्य सारथी के सुभाष पालीवाल ने कहा कि नेत्रदान को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाकर ही हम कई लोगों की जिंदगी में उजाला या रोशनी ला सकते हैं। पहले यह काम थोड़ा मुश्किल था, लेकिन अब लोग स्वयं अपने परिजनों के नेत्रदान करने के लिए संपर्क करते हैं। दधीचि मिशन के नंदकिशोर व्यास, महू के दाजी ट्रस्ट के सत्यनारायण पटेल, शंकरा आई बैंक के निदेशक और संरक्षक संतोष मुछाल, इंदौर डिवीजनल ऑप्थलमोलॉजी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. किशन वर्मा, सचिव डॉ. अंशु खरे ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रतलाम आरोग्य प्रकल्प के प्रमुख सहित मीडिया के साथी और कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अंत में शंकरा आई सेंटर के यूनिट हेड डॉ. ऋतुराज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले