इंदौर पुलिस द्वारा पिछले 10 दिनों से ज्यादा देर रात शहरी सभी थानों में कॉम्बिन गस्त की जा रही है पुलिस के आला अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में चिन्हित अपराधियों और बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं बीते शनिवार भी कॉम्बिन गश्त की गई और इस कार्यवाही में इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस रावजी बाजार में थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश हारून रंगीला जिस पर तकरीबन 25 अपराध मारपीट डराना धमकाना 302 307 अन्य शामिल है आरोपी को दबिश देकर एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है…
इंदौर क्राइम ब्रांच और रावजी बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रावजी बाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश हारून रंगीला को एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पिछले कई दिनों से चल रही पुलिस की कॉम्बिंग गश्त का जिक्र करते हुए सूचना मिलने पर हारून के घर दबिश देना और मशक्कत के बाद हारून को पकड़ना बताया बदमाश के पकड़े जाने के बाद तलाशी के दौरान हारून के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं 25 अपराधों से लदे इस आरोपी को लेकर एडिशनल डीसीपी ने यह भी कहा कि जिला बदर की अवधि में इलाके में घूमने ओर अवैध हत्यार लेकर घूमने के मामले में कार्यवाही की गई साथ ही आरोपी ने जिला बदर की अवधि के दौरान थाना रावजी बाजार में एक अपराध को अंजाम दिया था कुल मिलाकर बदमाश के पकड़े जाने के बाद पुलिस रावजी बाजार ने विधिवत कार्यवाही की…
