डायरियों पर हुए सौदे, बिके हुए भूखंडों पर बैंक लोन सहित भूमाफिया और कम्पनी डायरेक्टरों की सांठगांठ की पोल खोली जांच कमेटी ने
20 पेज की रिपोर्ट हाईकोर्ट के हवाले, चिराग और हैप्पी निकले शातिर, अधिकांश पीडि़तों को नहीं दी राहत, अब 26 सितम्बर को होगी सुनवाई इंदौर। हाईकोर्ट के आदेश बनी जांच कमेटी ने अपनी 20 पेज की फाइनल रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी है।

20 पेज की रिपोर्ट हाईकोर्ट के हवाले, चिराग और हैप्पी निकले शातिर, अधिकांश पीडि़तों को नहीं दी राहत, अब 26 सितम्बर को होगी सुनवाई
इंदौर। हाईकोर्ट के आदेश बनी जांच कमेटी ने अपनी 20 पेज की फाइनल रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी है। अब 26 सितम्बर को हाईकोर्ट इस कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर सुनवाई करेगी और भूमाफियाओं को बेल मिलेगी या जाना पड़ेगा जेल, यह भी तय होगा। सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कमेटी प्रमुख आईएस श्रीवास्तव की इस रिपोर्ट में भूमाफिया की करतूतों की पोल खोली गई है, जिसके चलते अधिकांश पीडि़तों को न्याय नहीं मिल सका। कालिंदी गोल्ड, फिनिक्स और सेटेलाइट हिल्स के 254 पीडि़तों में से भूमाफियाओं ने मात्र 137 का निराकरण किया। वहीं दूसरी तरफ भूमाफियाओं ने जो चालबाजियां की उनका भी खुलासा किया गया है। डायरियों पर हुए सौदे, बिके हुए भूखंडों पर बैंक लोन, कम्पनियों से इस्तीफा दे चुके डायरेक्टरों की जिम्मेदारी सहित अन्य बिन्दुओं पर अब हाईकोर्ट को निर्णय लेना है।
सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत इन भूमाफियाओं को दी थी और हाईकोर्ट को यह मामला रेफर भी कर दिया था, जिसके चलते हाईकोर्ट ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की, जिसके मुखिया सेवानिवृत्त न्यायाधीश आईएस श्रीवास्तव बनाए गए। कमेटी ने लगातार बैठकें की, जिसमें इन भूमाफियाओं और उनके द्वारा जिन कम्पनियों और रसूखदारों को जमीनें बेची गई उन्हें तलब किया गया, लेकिन तमाम बैठकों के बावजूद अधिकांश पीडि़तों को इसलिए न्याय नहीं मिल सका क्योंकि इन भूमाफियाओं ने चकरी इस तरह घुमा रखी है कि उसमें बैंक, कम्पनियों के साथ-साथ जिन रसूखदारों को जमीनें बेची वे खुद पीडि़त बनकर प्रस्तुत हो गए। हालांकि इनमें से कई मामले कमेटी ने खारिज भी कर दिए। कैलाश गर्ग और चम्पू के बीच सेटेलाइट की जमीन को लेकर भी वर्षों से विवाद चल रहा है, जिसमें बैंक की आपत्ति भी शामिल है। वहीं चंद्राप्रभु होम्स, आरसी मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, महेश वाधवानी से लेकर नीतेश चुघ सहित अन्य की आपत्तियों को भी सुना गया। वहीं लिक्विडेटर की भूमिका पर भी कड़ी टिप्पणी की गई है, जिसने फिनिक्स के पीडि़तों के निराकरण में कोई सहयोग कमेटी को नहीं दिया। चिराग शाह, हैप्पी धवन और चम्पू सहित नीलेश अजमेरा व अन्य इन मामलों में मुख्य आरोपी हैं, जिनके खिलाफ तमाम एफआईआर भी विगत समय में पुलिस प्रशासन ने दायर कर रखी है। हाईकोर्ट को सौंपी 20 पेज की इस जांच रिपोर्ट में बताया कि कालिंदी गोल्ड के 96, फिनिक्स 88 और सेटेलाइट हिल्स के 71 पीडि़तों को न्याय दिलवाया जाना है, जिनमें से 137 का निराकरण किया गया। चिराग से जुड़े अधिकांश मामले ही उलझे रहे। चिराग ने न केवल जमानत हांसिल कर ली, बल्कि वह निपटारे के लिए हुई एक भी बैठक में शामिल न नहीं हुआ, उसकी जगह उसका एक प्रतिनिधि लगातार बैठकों में शामिल होता रहा, जिसके पास निर्णय लेने के कोई अधिकार नहीं थे। इसी कारण सेे अधिकांश मामले उलझे रहे और अब भी वह प्रशासन को किसी भी तरह का सहयोग देने के लिए तैयार नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले