सोमवार को श्री जटाशंकर महादेव की वर्षों बाद शाही सवारी बढ़ी ठाठ-बाट से निकाली गई। लगभग 51 वर्षों बाद जटाशंकर महादेव की शाही सवारी की परंपरा को कल से दोबारा शुरू करते हुए भक्तजनों में बड़ा उत्साह देखा गया। इस शोभायात्रा में हाथी,घोड़े,ऊंट सहित हजारों श्रद्धालुओं के साथ जटाशंकर महादेव की शाही सवारी ने सीटी मंडी सहित 10 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रा मार्ग पर महाकाल शोभायात्रा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शाही सवारी का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। इस शाही सवारी में हजारों युवा भक्तों ने भोलेनाथ के भजनों पर थिरकते हुए समा बांध दिया।
