इंदौर हीरानगर पुलिस ने चोर लुटेरों की गैंग को पकड़ा है वह पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे उनसे हथियार भी मिले हैं हीरानगर थाना प्रभारी पीएल शर्मा के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम रोहित उर्फ पटेल बाबा पिता दुर्गेश पटेल निवासी मेघदूत नगर , सुमित पिता बबलू अहिरवार निवासी ईश्वर नगर , विशाल पिता धर्मेंद्र राजपूत निवासी श्याम नगर , प्रीत पिता अशोक मालवीय निवासी मेघदूत नगर और सुनील पिता रतन तायडे निवासी मेघदूत नगर है उप निरीक्षक शुभम पांडे को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि वह एम आर 10 ब्रिज के नीचे बैठकर किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं तुरंत ही टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा बदमाशों के पास से लोहे के दो चाकू , दो रॉड , देसी कट्टा जप्त हुआ है । उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछता जारी है
