
- अन्नपूर्णा पुलिस ने पिता को फोनकर दी सूचना, आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है।
- रात तीन बजे पुलिस ने फोन कर बताया की दुर्घटना हो गई है।
- कार सवार व्यक्ति उसे यूनिक अस्पताल में छोड़कर गया था।
- परिजनों ने कहा कि यह संदिग्ध मामला है।
जेल रोड के मोबाइल व्यवसायी की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं मिली है। स्वजन ने घटना को संदिग्ध बताया है।पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
इंदौर में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय सौरभ पुत्र संजय द्विवेदी की जेल रोड़ पर मोबाइल की दुकान है। बड़े भाई अभिषेक ने बताया रात करीब 3 बजे अन्नपूर्णा पुलिस का काल आया था कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हुआ है। उसका कुछ सामान थाने में रखा है आकर देख लो।
कार वाला यूनिक अस्पताल के बाहर छोड़कर गया
सौरभ के पिता संजय थाने पहुंचे और सामान की शिनाख्त की। जब तक पुलिस सौरभ को जिला अस्पताल भिजवा चुकी थी। संजय अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बताया उसकी मौत हो चुकी है। अभिषेक के मुताबिक सौरभ को कोई कार वाला यूनिक अस्पताल के बाहर छोड़ कर गया था। उन्होंने घटना को संदिग्ध बताया है।
