बीती रात प्रीतम लाल दुआ सभागृह में एनके म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत निशा आयोजित की गई ।महान अभिनेता दिलीप कुमार के गीतों पर आधारित इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के सूत्रधार नजीर खान ने बताया कि एनके म्यूजिकल ग्रुप ,शहर के कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है ,,इसी कड़ी में यह शाम से अयोजित की गई थी जिसमें शहर के 25 से ज्यादा फनकारों ने हिस्सा लिया और विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।
,महेंद्र भाई, सावेश खान, वंदना शर्मा ने अपनी जादुई आवाज़ से दर्शकों को बांधे रखा,,
