इंदौर कलेक्टर आफिस के सामने गुंडों ने गन पाइंट पर दुकानदार को लूटा
चौराहों पर खड़ी रह गई पुलिस। एक सप्ताह में पिस्टल की नोंक पर लूट की दूसरी घटना। सोमवार को एक दुकानदार के साथ लूट की वारदात हो गई। शहर में बढ़ते अपराध रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है।
चौराहों पर खड़ी रह गई पुलिस। एक सप्ताह में पिस्टल की नोंक पर लूट की दूसरी घटना।
सोमवार को एक दुकानदार के साथ लूट की वारदात हो गई।
शहर में बढ़ते अपराध रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है। शहर में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। अपराधी खुलेआम लूटपाट मचा रहे हैं। सोमवार को एक दुकानदार के साथ लूट की वारदात हो गई। वारदात उस वक्त हुई जब पुलिस गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ का ढिंढौरा पीट रही थी।
बदमाश पिस्टल के नोंक पर रुपये छीनकर फरार हो गए। इलाके में लूट की दूसरी घटना है। इसके पहले भी एक दुकानकार को इसी तरह से लूटा गया है। उस घटना के अपराधी अभी तक फरार है। शहर में सोमवार को ही शहर में बढ़ते अपराधों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य ने चिंता जताई थी
वाकया जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने फरियादी संजय पुत्र अशोक केलवानी निवासी विनय नगर केशरबाग रोड़ की शिकायत पर लूट की अपराध पंजीबद्ध किया है। संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी नेहा अपार्टमेंट (कलेक्टर कार्यालय के सामने) दुकान है। सोमवार को तीन बदमाश दुकान पर आए और संजय को पिस्टल अड़ा दी। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और संजय से 8 हजार रुपये लूट लिए। सोमवार रात पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
आरोपितों की पहचान नहीं हुई है।
साधु वासवानी नगर में भी हुई व्यापारी से लूट
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी लूट है। इसके पहले साधु वासवानी नगर में भी घटना हो चुकी है। दुकानदार अजय से तीन बदमाश पिस्टल अड़ाकर 17 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। इस घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले लेकिन आरोपितों का अभी तक सुराग नहीं लगा।
चौराहों पर खड़ी थी पुलिस
दोनों घटनाएं उस वक्त हुई जब पुलिसवाले चौराहों पर चैकिंग कर रहे थे। शहर में करीब दो हजार अपराधियों पर पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन लूट और चोरी के आरोपित अभी तक नहीं मिले। एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, फुटेज के आधार पर आरोपितों को ढूंढ रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले