रविवार को एबी रोड स्थित साकार रेसीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लोटस शो रूम के पास एबी रोड मालवीय नगर पर विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ,,,
पंडित आचार्य संजय शर्मा ने बताया कि पंडित विनोद शास्त्री और अन्य विद्वानों की उपस्थिति में देवी देवताओं की प्रतिमाओं को जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास करवाया गया था,,, रविवार को कलश यात्रा के साथ भगवान को नगर भ्रमण करवाया गया,, इसके बाद पूर्णाहुति के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई,,,इस मौके पर वी पी माहेश्वरी ,राजन जोशी गिरीश मूंदड़ा, अनिल माहेश्वरी जगदीश व्यास और उपस्थित थे ।आभार श्री मती उषा अग्रवाल ने माना।
