इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गैस कटर के टैंकर को काटने के दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया था जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान दो की मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने गैरेज संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था वहीं अब गैरिक संचालक के खिलाफ धाराएं और भी बढ़ाई जाएंगी
गौरतलब है कि पिछले दिनों मैकेनिक नगर में एक गेराज में गैस कटर से टैंकर कटिंग का काम हो रहा था इस दौरान गैस के टैंकर में गैस होने की वजह से उसमें ब्लास्ट हो गया था जिसमें चार मजदूर घायल हुए थे जिसमें दो मजदूर की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई पूरे मामले में पुलिस ने अब गेराज संचालक समीर उर्फ भूरा पर धाराएं बढ़ाएगी पूर्व में पुलिस ने गेराज संचालक के खिलाफ लापरवाही बरतने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था
