इंदौर महापौर ने कहा- शहर में बढ़ते अपराधों के लिए नाइट कल्चर जिम्मेदार, इस पर पुनर्विचार जरूरी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शासन के निर्णय पर उठाए सवाल, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा- नाइट कल्चर सांस्कृतिक शहर इंदौर की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहा है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शासन के निर्णय पर उठाए सवाल, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा- नाइट कल्चर सांस्कृतिक शहर इंदौर की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहा है।
इंदौर में कारोबार को गति देने के लिए रात्रिकालीन बाजार खोलने का शासन ने लिया था निर्णय।इंदौर में लगातार बढ़ रहे अपराध लोगों को बेचैन कर रहे हैं, नाइट कल्चर पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल।महापौर ने कहा- नाइट कल्चर को लेकर प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन की बैठक हो।
आइटी कंपनियों के मुफीद कास्मोपोलिट माहौल तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने इंदौर में नाइट कल्चर को हरी झंडी दी थी। रातभर बाजार खुले रखने के शासन के निर्णय पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सवाल उठा दिए हैं। बढ़ती आपराधिक घटनाओं के लिए उन्होंने नाइट कल्चर को जिम्मेदार ठहराया है। महापौर ने कलेक्टर और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि नाइट कल्चर सांस्कृतिक शहर इंदौर की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहा है।
इंदौर में कारोबार को गति देने के लिए रात्रिकालीन बाजार खोलने का निर्णय लिया गया था। इसी के साथ पुलिस कमिश्नर प्रणाली भी इंदौर में लागू की गई। हालांकि, इसके बाद से शहर में लगातार बढ़ते अपराध भी लोगों को बेचैन कर रहे हैं। शहर से उठ रही इसी तरह की आवाज में महापौर ने सुर मिला दिए हैं। सत्ताधारी दल से ही जुड़े महापौर का नाइट कल्चर का विरोध करने से राजनीतिक भी गर्माने के आसार है।
शहरहित में नाइट कल्चर पर पुनर्विचार की जरूरत
महापौर भार्गव ने कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि नाइट कल्चर ने सांस्कृतिक अतिक्रमण और अपराध के साथ अपसंस्कृति को बढ़ावा दिया है। रात्रिकालीन बाजारों के कारण आए दिन अपराध, दुर्घटना और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसी जानकारी लगातार हम जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी आ रही है। ऐसे में शहरहित में रात्रिकालीन बाजारों की व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। महापौर ने सुझाव दिया है कि लोकतांत्रिक तरीके से शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक बुलाकर इस व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले