दिल्ली में सरकारी अस्पतालों का हाल बेहाल! AAP विधायकों ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का मामला उठाया.
दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का मामला उठाया. AAP विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सदन में कहा कि मेरी विधानसभा सीमापुरी में पांच सरकारी अस्पताल हैं, लेकिन उनमें रखीं मशीनें तक खराब हो गई हैं. उनके अलावा किराड़ी विधायक ऋतुराज झा ने अपने क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू न कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की.
राजेंद्र गौतम ने कहा कि सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में जो पांच अस्पताल हैं, उनमें से चार दिल्ली सरकार के हैं और एक अस्पताल एमसीडी का है. दिल्ली सरकार के दो अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गवर्निंग बॉडी द्वारा चलाए जाते हैं. गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन मुख्य सचिव हैं. पहले कैंसर इंस्टिट्यूट में हज़ारों लोग इलाज के लिए हर दिन आते थे. लेकिन आज दुर्भाग्य की बात है कि मशीनें तक बंद हो गईं हैं, कोई टेस्ट भी नहीं हो पा रहे. मशीनों का एनुअल मेंटेनेंस नहीं हो पाया और बर्बाद हो गईं.
AAP विधायक ने सदन में कहा कि दोनों ही अस्पतालों में लंबे समय से कोई स्थायी डायरेक्टर नहीं हैं. राजीव गांधी अस्पताल में लंबे समय से कोई अकाउंट ऑफ़िसर नहीं है. मशीनों का एनुअल मेंटेनेंस नहीं हो पाया और बर्बाद हो गईं. मेरा सदन से निवेदन है कि इसका रिकॉर्ड मंगाया जाए कि पिछले कुछ सालों में कितने डॉक्टर अस्पताल छोड़कर चले गए. डॉक्टरों को ठेके पर रखा जाता है और समय पर वेतन भी नहीं मिलता. दो साल से बिल क्लीयर नहीं हो रहे. यह नहीं कहूंगा कि मुख्य सचिव काबिल नहीं हैं, लेकिन ज़िम्मेदारी तो उन्हीं की है
वहीं, दिल्ली की किराड़ी विधानसभा से विधायक ऋतुराज झा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जाहिर की और संजय गांधी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए.
ऋतुराज झा ने सदन में कहा कि किराड़ी विधानसभा में 8 लाख की आबादी है और हेल्थ सर्विस ज़ीरो है. हॉस्पिटल के लिए डीडीए से 10 फ़रवरी 2021 को जमीन अलॉट हुई. सितम्बर 2021 में हॉस्पिटल बनने का काम शुरू हुआ. नज़दीक में संजय गांधी अस्पताल है, जो दिल्ली का सबसे खराब अस्पताल है क्योंकि वहां क्षमता से 50 गुना ज़्यादा मरीज़ आते हैं. सरकारी अस्पताल गरीबों की जिम्मेदारी है जो झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं. किराड़ी में जहां अस्पताल बन रहा वहां बताया गया कि वॉटर लेवल हाई है. सरकार फिर पाइल फार्मेशन से निर्माण करने का फैसला करती है.
इस बात को 2 साल हो गए. वहां भाजपा का डेलिगेशन नौटंकी करने जाता है. हेल्थ सेक्रेटरी से मिला लेकिन काम आजतक शुरू नहीं हुआ. स्वास्थ्य मंत्री और सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं क्योंकि सब्र की हद होती है. किराड़ी को हॉस्पिटल की ज़रूरत है और जल्द से जल्द हॉस्पिटल बनना चाहिए.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 18 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 29 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 29 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 29 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 29 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 32 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 44 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 471 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 479 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 560 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 644 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 673 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 682 दिन पहले