इंदौर में नवविवाहित की हत्या में गुंडे के साथियों की प्रतापगढ़ में तलाश: मुख्य आरोपित के साथ शराब पार्टी कर लौट रहे थे चार आरोपित।
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दीपक सौंधिया हत्याकांड में पुलिस को चार आरोपितों की तलाश है। दो टीमें प्रतापगढ़ (राजस्थान) में छापे मार रही हैं। आरोपित मुख्य आरोपित सद्दाम खान के साथ शराब पार्टी कर पब से लौट रहे थे।
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दीपक सौंधिया हत्याकांड में पुलिस को चार आरोपितों की तलाश है। दो टीमें प्रतापगढ़ (राजस्थान) में छापे मार रही हैं। आरोपित मुख्य आरोपित सद्दाम खान के साथ शराब पार्टी कर पब से लौट रहे थे।
एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक महू निवासी दीपक लक्ष्मीनारायण सौंधिया की आरोपित सद्दाम खान, शोएब खान, रेहान, कुलदीप तोमर और पूजा उर्फ आरोही प्रजापत ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कनाड़िया थाने की पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया तो बताया कि साथ में प्रतापगढ़ का चंदन पंडित व उसके तीन साथी भी थे। सद्दाम के विरुद्ध कई थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कुछ दिनों पूर्व वह प्रतापगढ़ घूमने गया था। वहां जिम में वर्जिश करने के दौरान चंदन से मुलाकात हुई। उसने चंदन को उज्जैन महाकाल दर्शन और इंदौर घूमने की सलाह दी। चंदन तीन साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन कर सद्दाम से मिलने आ गया। सद्दाम सभी को मालवीय नगर चौराहा स्थित पब में पार्टी करवाने ले गया।
रात में लौटने के दौरान कार ओवरटेक करने पर दीपक और उसके भाई राजकुमार से विवाद हुआ और चाकू से हमला कर दिया। दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांच आरोपितों को पकड़ लिया लेकिन चंदन प्रतापगढ़ भाग गया। टीआइ केपी यादव के मुताबिक, दो टीम आरोपितों की फोन लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही है।
नाइट-पब कल्चर के कारण तीन हत्याएं, दो में लड़कियां शामिल
शहर में नाइट और पब कल्चर के कारण भी अपराध बढ़ गए हैं। छह थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या की कोशिश और मारपीट की घटनाएं होने लगी हैं। तीन लोगों की हत्या तक हो चुकी है। अफसरों ने अब लाड़ली बहना सेना को मैदान में उतारा है। बीआरटीएस के 12 किमी पर रातभर दुकानों और होटलों को खुला रखने की छूट मिली हुई है। ज्यादातर दुकानों पर युवाओं का हुजूम होता है।
भंवरकुआं, एलआइजी, विजय नगर, लसूड़िया, खजराना, पलासिया क्षेत्र में तो रातभर युवक-युवतियां नशे की अवस्था में भीड़ लगाए रहते हैं। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को आयुष नामक युवक की हत्या हो चुकी है। वह देर रात पोहे खाकर लौट रहा था। विजय नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मोनू उर्फ प्रभाष पंवार की भी नाइट कल्चर में हत्या हुई। पब संचालक पर तो नाइट कल्चर के दौरान गोलियां चली हैं। मोनू और दीपक की हत्या में दो युवतियां गिरफ्तार हुई हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले