13 व्यापारिक संगठनों का एलान – फुटापाथ अतिक्रमण अराजकता ओर अपराधियो से बाजारों को मुक्त कराए नही तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे
इंदौर। राजबाड़ा से लेकर कपड़ा मार्केट के करीब 13 ज्यादा व्यवसायिक बाजार के पदाधिकारियो ने स्पष्ट कर दिया कि फुटपाथियो और अतिक्रमणकर्ताओं के मामले में प्रशासन जाग जाए अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन करेंगे ।
इंदौर। राजबाड़ा से लेकर कपड़ा मार्केट के करीब 13 ज्यादा व्यवसायिक बाजार के पदाधिकारियो ने स्पष्ट कर दिया कि फुटपाथियो और अतिक्रमणकर्ताओं के मामले में प्रशासन जाग जाए अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन करेंगे । साथ ही अवैध दलाल प्रवर्ति पर प्रतिबंधित कार्यवाही भी की जाए।
पश्चिम शहर की 13 व्यापरिक एसोशियशन एक जाजम पर इंदौर के जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार प्रशासन ओर पुलिस की बेरुखी से आहत है। पूरेपश्चिम क्षेत्र के व्यवसायिक घनत्व वाले बाजारों में फुटापाथ कारोबारियों ने जगह जगह कब्जे किये हुये है । नगर निगम रिमूव्हल शिकायत करने वाले को चिन्हित कर फुटपाथियो को बता कर आपसी रंजिश की कारगुजारियां पनप रही है । जिसके चलते व्यापारियों की जान आफत में है । 13 एसोशियशन कि ओर से अक्षय जैन कैलाश मुंगड अनिल रांका ने बताया कि हम मजबूर हो गए है , अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है । प्रशासन सबकुछ जानकरभीअतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही न करना दुर्भाग्यपूर्ण है । व्यापारियों पर तीन पर धमकाने चाकू बाजी होने के बावजूद जनप्रतिनिधयों की खामोशी ने समूचे व्यापारियों को आहत किया है । हम व्यापारियों का सीधा वास्ता शहर के विकास की भागीदारी में है और हम हमेशा शासन को उदारमन से सहयोग देने में अग्रणीय रहते आये है । यह भी सर्व विदित है कि इंदौर शहर का व्यापारी सर्वाधिक टैक्स अदा करने ओर खजाना भरने वाले है । क्या व्यापारी पक्की दुकान लगाकर सम्पति कर , इनकम टैक्स , पंजीयन टेक्स, जीएसटी सहित अनेक कर देता है ? ऐसे लब्ध प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्थाओं को नजरंदाज करना कौन सी मजबूरी है ? राजनीतिक लाभ हानि के चक्कर मे फेरी फुटापाथ पर उदारता दिखाए यह कहा का इंसाफ है ?
इंदौर के प्रतिष्ठित 13 व्यापरिक संगठन जिनकी 8000 से ज्यादा दुकाने है ओर करोड़ो रूपये के कर भुगतान अदा करता है । व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई इसी तरह बनी रही तो राज्य शासन के खजाने पर सीधा प्रभाव आएगा उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन ही होगा। व्यापारिक संगठनों की मांग है कि असमाजिक तत्वो को चिन्हित व्यवसायिक क्षेत्र से बेदखल किया जाए ।
सराफा एसोशियशन के अविनाश शास्त्री ओर सीतलामाता बाजार एसोशियशन के हेमा पंजवानी ने कहा कि बाजारों में अवैध रूप से पनप रहे दलाल प्रवर्ती भी बड़ी समस्या बन गई है । पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों पर प्रतिबन्धक कार्यवाही करना चाहिए।
अक्षय जैन महेश गौर दीपक खत्री ने कहा कि राजबाड़ा चोक, बांके बिहारी मंदिर, यशवंत रोड , इमामबाड़ा ,गोपाल मंदिर, पिपली बाजार , सराफा, निहालपुरा, सुभाष चौक, शिवविलास पैलेस, खजूरी बाजर, सीतलामाता बाजार, बाजाज खाना ,शक़्कर बाजार , सांठा बाजार , में लगभग 1000 से ज्यादा फुटपाथी हाथ ठेला डलिया फेरी वाले फैले है । इन्हें नगर निगम प्रशासन हॉकर झोन बनाकर किसी अन्यत्र जगह बैठाए ।
बोहरा बाजार एसोशियशन के खुजेमा बादशाह राजबाड़ा एसमजी रोड व्यापारी एसोशियशन के विजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि व्यवसायिक बाजारों में महिला पुलिस – यातायात प्रबंधन – सुरक्षा प्रबंधन भी होना चाहिये। क्लॉथ मार्केट एसोशियशन के सचिव कैलाश मुंगड ने कहा कि कपड़ा मार्केट चोक में बढ़ते अतिक्रमण पर तत्काल रिमूव्हल कार्यवाही की जाए। इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोशियशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि 6 अगस्त को सराफा थाने के सामने व्यापारी पवन पँवार को धमकाने वाले आरोपियों की पुलिस विधिवत शिनाख्त करवाये , बिना पक्षपात कानूनी धाराओं में प्रकरण को तब्दील करे । आरोपियों की अपराध चरित्र सत्यापन भी करवाये। सडक कब्जे माफियाओं को नगर निगम और पुलिस प्रशासन चिन्हित कर प्रतिबन्धता कार्यवाही करें।
13 एसोशियन की जाजम पर इंदौर मा. तू.क्लॉथ मार्केट एसोशियशन,इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोशियशन ,इंदौर सराफा सोना चांदी जवाहरात एसोशियशन,बर्तन बाजार व्यापारी संघ ,पिपली बाजार व्यापारी संघ , कृष्णपुरा राजबाड़ा व्यापारी संघ सुभाष चौक व्यापारी संघ,
गोपालमन्दिर हेरिटेजशापिंग काम्प्लेक्स एसोशियशन,
इंदौर पुस्तक विक्रेता संघ ,
सांठा बाजार व्यापारी एसोशियशन ,
सीतलामाता बाजार व्यापारी एसोशियशन,
बाजाज खाना चौक व्यापारी संघ ,बोहरा बाजार व्यापारी एसोशियशन ,
निहालपुरा व्यापारी एसोशियशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले