नगर निगम अफसरो की अफसर शाही के कारण इंदौर शहर में अवैध निर्माण लगातार जारी है अवैध निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी जिन नगर निगम के अफसरों की है वही अफसर अवैध निर्माणकर्ता से मिली भगत कर अवैध निर्माण करवा रहे हैं इसके चलते इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त हर्षिका सिंह भी ऐसे अफसर की कारगुजारी पर रोक लगा पाने में असहाय साबित हो रहे हैं टाइम न्यूज़ द्वारा जनहित में ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया जा रहा है जिसमें बिना नक्शा के सड़क की जमीन पर ही अवैध डुप्लेक्स बनाया जा रहे हैं नगर निगम के झोन 13 के अंतर्गत राजेंद्र नगर में 18 ई नम्बर मकान के पास सड़क छूटी हुई हे उक्त सड़क की जमीन पर योगिता व्यवहारे, राजेंद्र नागपाल व सुनील पटवारी द्वारा अवैध रूप से डुप्लेक्स का निर्माण कार्य जारी है आस पास के रहवासियों द्वारा भवन अधिकारी अनूप गोयल को लिखित में शिकायत देने व सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी पिछले 3 माह से अवैध निर्माण लगातार जारी है
नगर निगम के जोन 13 के भवन निरीक्षक अतुल सिंह और भवन अधिकारी अनूप गोयल तक इस अवैध निर्माण की शिकायत पहुंचने के बाद भी कोई जांच नहीं हुई जब टाइम न्यूज़ ने इस मामले का खुलासा किया तो निगम अफसरों ने जांच के निर्देश जारी किए है इसके बाद भी भवन अधिकारी इस मामले में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं बताया जाता है कि बिल्डर और भवन अधिकारी के बीच मिलीभगत होने की वजह से भवन अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में जुटे हुए हैं
