इंदौर के भवरकुआ थाना में पिछले दिनों हुई लूट जिसकी राशि तीन लाख रुपये बताई गई थी लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी लेने के बाद लूट में एक नया मोड़ आने की बात कही है… दरअसल लूट के मामले में पुलिस द्वारा फरियादी के कहने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी कुछ ही घंटों में सीसीटीवी कैमरे की मदद से लूट का पर्दाफाश किया गया घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटे गए 7 लाख 20 हजार रुपये माशूका पुलिस ने जप्त किया है… और लूट के मामले में फरियादी सहित तीन लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है…
भवरकुआँ में दर्ज हुए लूट कें मुक़दमे में पुलिस ने लूट का पर्दाफाश करते हुए खुद का कर्ज चुकाने के लिए लूट की घटना को कारित करना बताया है पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार फरियादी को शेयर मार्केट में हुए घाटे का कर्ज चुकाना था जिसे लेकर लूट की झूठी कहानी रची गई विवेचना के दौरान फरियादी प्रशांत अग्रवाल ओर उसके लडको से पुछताछ में विरोधाभाषी बाते सामने आने लगी तथा घटना के समय प्रशांत अग्रवाल द्वारा बैग को गले में डालकर मोटरसाईकल की टंकी पर रखना बताया जबकि बैग टंकी पर रखा था और उसके द्वारा मोटरसाईकल धीमी गति में थी उस समय घटना हुई घटना के समय फरियादी प्रशांत अग्रवाल के द्वारा घटना का कोई विरोध नही किया गया और बाद में खुद अपनी मोटरसाईकल को गिराता हुआ सीसीटीवी कैमरो में दिखाई दे रहा था जो फरियादी प्रशांत अग्रवाल के साथ हुई लूट की घटना में संदेह प्रतीत हो रहा था जिससे पुलिस टीम को शंका हुई
फरियादी प्रशांत अग्रवाल उसके लडके योगेश अग्रवाल उम्र 25 साल ,अमन अग्रवाल उम्र 20 साल निवासी हाटपिपलिया जिला देवास से जब कडी पुछताछ की गई तो फरियादी प्रशांत अग्रवाल के लडके योगेश अग्रवाल द्वारा बताया गया की शेयर मार्केट में 2 करोड का घाटा हुआ और इन्दौर के जिन व्यवसायी उन्हे रुपये ना देना पडे जिस कारण फरियादी ने सुबह अपने घर पर लूट की कहानी बनाई योजना के मुताबिक प्रशांत अग्रवाल रुपयो से भरा बैग लेकर मोटरसाईकल से अपने घर से निकला और पीछे उनके लड़के योगेश अग्रवाल व अमन अग्रवाल दुसरी मोटरसाईकल पर निकले और नेमावर रोड पालदा इन्दौर पर दोनो लडके योगेश अग्रवाल व अमन अग्रवाल ने योगेश अग्रवाल की मोटरसाईकल से बैग उठा लिया और इन्दौर तरफ भाग गये तथा प्रशांत अग्रवाल ने जिनको रुपये देना थे, उनको फोन लगाकर बोला की मेरे साथ लूट की घटना हो गई है, और दोनो लडके वापस अपने घर चले गये और रुपये घर रखकर वापस अपनी कार से इन्दौर आ गये और पुरी घटना सीसीटीवी कैमरे लगे स्थान पर कराई जिससे पुलिस सीटीटीव्ही कैमरा देखे तो घटना सही लगे तीनो के व्दारा षडयंत्र के तहत घटना कारित करने के लिए तीनो को गिरफ्तार किया गया प्रशांत अग्रवाल ने लूट में 3 लाख रुपये की उल्लेख किया जबकि वह अपने साथ 7 लाख 20 हजार रुपयेले गया था लेकिन घटना में 7 लाख 20 हजार व मोटरसाईकल सहित कुल 8 लाख रुपये मश्रूका पुलिस ने जप्त किया। घटना के संबंध में पुलिस टीम व्दारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है…
