संसद से दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद पहली बार बुलाया गया विधानसभा का सत्र
बीते दिन दिल्ली सर्विस बिल पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा को लेकर हमला बोला था. अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली की विधानसभा में तो सत्र ही नहीं बुलाया जाता.

बीते दिन दिल्ली सर्विस बिल पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा को लेकर हमला बोला था. अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली की विधानसभा में तो सत्र ही नहीं बुलाया जाता. देश में यह एक ऐसी विधानसभा है जहां सत्र को कभी खत्म ही नहीं किया जाता. शाह के इस बयान के एक दिन बाद ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया है. दिल्ली सरकार ने 16 अगस्त को विधानसभा का सत्र बुलाया है.
संसद में दिल्ली सर्विस बिल पास होने के बाद पहली बार सत्र बुलाया गया है. सत्र के लिए सभी विधायकों को पत्र लिख कहा गया है कि 16 अगस्त 2023 को 11.00 बजे सदन की बैठक में मौजूद रहें. पत्र में कहा गया है कि विधानसभा के चौथे सत्र के दूसरे भाग की बैठक को अध्यक्ष ने 17 अप्रैल, 2023 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था.
बताते चलें कि बीते कल यानी सोमवार को ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश में दिल्ली संघराज्य क्षेत्र की एकमात्र असेंबली ऐसी है जिसका सत्रावसान ही नहीं होता है. उन्होंने कहा कि 2020 में दिल्ली विधानसभा का एक ही सत्र बुलाया गया, जिसमें 5 बैठकें हुईं. 2021 में भी एक ही बजट सत्र बुलाया गया, जिसमें 4 बैठकें हुईं, 2022 में भी एक ही बजट सत्र बुलाया गया और फिर 2023 में भी अभी तक एक ही बजट सत्र बुलाया गया है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले