इन्दौर शहर का दिल कहे जाने वाले राजवाड़ा के व्यापारी फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले गुंडों से परेशान होकर सोमवार को वरिष्ठ अधिकारी से मिलने पहुचे थे और व्यापारियों को धमकी देने वालो के खिलाफ कार्यवाही मांग की है
दरसअल इन्दौर के राजवाड़ा क्षेत्र में कपड़े का व्यापार करने वाले करीब 600 व्यापारी फुटपाथ पर दुकान लगाकर व्यापारियों को धमकी देने वालो से परेशान होकर सोमवार को पुलिस वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुचे जहा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले बदमाश संतोष के खिलाफ गुण्डा गर्दी करने और जान से मारने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है वही पुलिस कमिश्नर ने बताया कि व्यापारी एशोसिएशन का एक प्रितिनिधि मंडल ने शिकायत की है कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ लोगो ने व्यापारियों को धमकी दी है क्योंकि कपड़े का व्यापार करने वेक व्यापारियों ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगो के खिलाफ निगम में शिकायत की थी जिससे नाराज हो कर राजवाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगो ने व्यापारियों को जान से मारने की धमकी दी थी वही कुछ महीने पहले भी व्यापारी के साथ दुकान में घुस कर चाकू मारने की घटना हो चुकी थी वही नाराज व्यापारियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए है पुड़े मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों को आश्वाशन दिया है कि जल्द से जल्द गुंडों पर कार्यवाही की जाएगी ।बहरहाल राजवाड़ा के व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए एक दिन अपना काम बंद किया है
