इन्दौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 03 आरोपीयो को सिमरोल से गिरफ्तार किया है,
आरोपियों के द्वारा मोबाइल के माध्यम से गेम किंग इंडिया ऑनलाइन गेम में जीतने पर 36 गुना रिटर्न अमाउंट देने का झांसा देकर लोगो से लाखो रुपए लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन गेम की मास्टर आईडी एवं क्लाइंट आईडी जैसी चैन बनाकर, लिंक के माध्यम से गेम खिलाकर के कई लोगो को ठगी का शिकार बना चुके है।
– दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच में फरियादी दिलीप निवासी जिला इंदौर के द्वारा शिकायत की गई थी की “GAME KING INDIA” ऑनलाइन गेम के नाम से उनके साथ लाखो रुपए की ठगी की गई है जिस पर इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए सिमरोल थाना क्षेत्र से “GAME KING INDIA” के नाम से कई लोगो से लाखों रुपय की ठगी करने वाले तीन आरोपी राहुल , गौरव और अजय को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पकड़े गए आरोपीयो ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मोबाइल के माध्यम से कई राज्यों में ठगी के लिए संचालित “GAME KING INDIA” ऑनलाइन गेम की आईडी बनाकर लिंक के माध्यम से आईडी को अन्य लोगो को भेज देते थे ओर 36 गुना प्रॉफिट का लालच देकर उसके बाद हारने पर 40% का रिफंड जैसे ऑफर्स का बोलकर फरियादी और कई लोगो से लाखो रुपए प्राप्त कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे पकड़े गए आरोपीयो के तार देश के कई राज्यो और दुबई तक जुड़े होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है।
