चंदन नगर थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले निकले मोहर्रम के जुलूस का विवाद दो युवकों को भारी पड़ गया. युवक जुलूस में अपना जश्न मनाते हुए जा रहे थे। तभी वहीं के रहने वाले कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा दो युवकों के साथ कहासुनी हो गई… लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा मंगलवार को दोनों युवक जब काम पर जा रहे थे उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पुरानी बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया जहां गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों युवकों की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है
फरियादी शेरू शाह ने बताया कि घटना 3 दिन पूर्व की है जब चंदन नगर इलाके से मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था जहां पर परिवार के अन्य सदस्य भी इस जुलूस में शामिल हुए थे जहां पर शाह परिवार के दो युवको का वहीं के रहने वाले कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनका विवाद हुआ था विवाद के बाद मंगलवार को बदमाशों ने दोनों छात्रों को चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया.. दोनों ही युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद फरियादियों द्वारा थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है
