क्या ‘प्राइवेट पुलिस’ से वसूली करवा रहे अफसर
शिवपुरी का अजय शर्मा विजय नगर-लसूड़िया में न सिर्फ अवैध वसूली करता, बल्कि थाने में भी ठप्पे से बैठा रहता था।
शिवपुरी का अजय शर्मा विजय नगर-लसूड़िया में न सिर्फ अवैध वसूली करता, बल्कि थाने में भी ठप्पे से बैठा रहता था।
कुछ साल पूर्व भोपाल पुलिस ने हत्या के मुलजिम को गिरफ्तार किया तो पता चला वह लसूड़िया थाने के तत्कालीन टीआइ की न सिर्फ गाड़ी चला रहा था बल्कि अवैध वसूली का हिसाब-किताब भी उसके जिम्मे कर रखा था। पुलिस मुख्यालय से पत्राचार होने पर आइजी-एसपी ने आनन-फानन में थानों की गाड़ी चलाने वालों का सत्यापन करवाया और निजी चालकों की छुट्टी कर दी। जैसे ही आयुक्त प्रणाली लागू हुई प्राइवेट पुलिस का दौर भी लौट आया। यह खुलासा हाल ही में लसूड़िया थाने में दर्ज एफआइआर से हुआ। जांच जोन-2 के डीसीपी अभिषेक आनंद द्वारा करवाई गई है। मूलत: शिवपुरी का रहने वाला अजय शर्मा विजय नगर-लसूड़िया में न सिर्फ अवैध वसूली करता था, बल्कि थाने में भी ठप्पे से बैठा रहता था।
एक दिन का एएसपी बनवा दो सरकार
उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने अफसरों का एक-एक दिन भारी गुजर रहा है। दो पदोन्नति के ढाई महीने बाद भी सरकार ने सूची जारी नहीं की है। राज्य शासन ने ढाई महीने पूर्व 34 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) को पदोन्नति दी थी। खींचतान के कारण आज तक आदेश ही जारी नहीं हो पाए। दो अफसर डीएसपी पद से ही सेवानिवृत होकर घर चले गए। एसीपी बीपीएस परिहार का इसी महीने रिटायरमेंट है। लेकिन सरकार के रवैये से अफसर नाराज हैं। उनकी नाराजगी सूची नहीं बल्कि पदोन्नति न करना है। उनका स्पष्ट कहना है कि आइपीएस प्रमोट होने के बाद अपना पद नाम बदल लेते हैं। फिर हमारे साथ ऐसा अन्याय क्यों। सरकार भले ही तबादला आदेश जारी न करें पर एएसपी का तमगा तो लगा ही सकती है।
जिला बदलते ही धुल गए अफसरों के दाग
शहर और ग्रामीण से जिन निरीक्षकों को लापरवाही के कारण हटाया उन्हें पसंदीदा जिला मिल गया। जिला बदलते ही उन पर लगे दाग भी धुल गए। निरीक्षकों के विरुद्ध जांच कर रहे अफसर भी ताकते रह गए। पुलिस मुख्यालय ने चुनाव की जद में आ रहे 673 निरीक्षकों का तबादला किया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 92 निरीक्षक प्रभावित हुए हैं। इनमें निरीक्षक संजयसिंह बैस, धर्मेंद्र शिवहरे, आरएनएस भदौरिया भी शामिल हैं। बैस को बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में हटाया था। स्पेशल टास्क फोर्स के एडीजी विपिन माहेश्वरी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्हें धार भेजा गया है। बैस ने खुद धार की मांग की थी। शिवहरे और भदौरिया को प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा हत्याकांड में हटाया गया था। दोनों को नया जिला मिल गया है।
पहली पोस्टिंग में जिलों के कप्तान बनेंगे आइपीएस
राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए अफसरों की पोस्टिंग का इंतजार खत्म होने वाला है। भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से मिले फीडबैक में तीन अफसरों को पहली बार में जिले की कमान सौंपी जा सकती है। 3 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 14 अफसरों को आइपीएस अवार्ड आवंटित हुआ था। खरगोन एएसपी रहे मनीष खत्री को अवार्ड के पहले भिंड एसपी बना दिया, जबकि शेष आइपीएस बनने के बाद भी अफसर एएसपी के रूप में कार्य कर रहे हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार ने उनका फीडबैक मांगा है। बताते हैं जोन-2 के एडीसीपी राजेश व्यास और धार एएसपी देवेंद्र पाटीदार के लिए संघ और स्थानीय नेताओं ने वकालात की है। फायर एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के लिए भी सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज नेताओं ने मंजूरी दे दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले