दिल्ली के जंतर मंतर पर भीम आर्मी का प्रचंड प्रदर्शन आज, 23 दिन पहले चंद्रशेखर पर हुआ था जानलेवा हमला
मणिपुर में कूकी समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर सड़क से संसद तक देशभर में मचे घमासान के बीच आज भीम आर्मी (Bhim Army) की ओर से जंतर मंतर पर प्रचंड प्रदर्शन किया जाएगा.
मणिपुर में कूकी समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर सड़क से संसद तक देशभर में मचे घमासान के बीच आज भीम आर्मी (Bhim Army) की ओर से जंतर मंतर पर प्रचंड प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रदर्शन में देशभर के लोग शामिल होंगे. प्रदर्शन का मकसद दलितों और वंचितों को आवाज हमेशा के लिए बंद करने के मकसद से 28 जून को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर हुए हमले का विरोध करना है. साथ ही गरीब, दलित, आदिवासियों और पिछड़ों में एकता की डोर को मजबूत करते हुए उन्हें जागरूक करना है.
यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि आज भीम आर्मी का स्थापना दिवस है. इस अवसर पर दिल्ली के जंतर पर आयोजित प्रदर्शन में भीम आर्मी के देशभर में सक्रिय नेता, कार्यकर्ता व समर्थक इसमें शामिल होंगे. खास बात यह है कि आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर साथ चंद्रशेखर आजाद के साथ राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी शामिल होंगे. दरअसल, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 23 दिन पहले अपने अपने ऊपर हुए हमले से काफी आक्रोशित हैं. वह अपने हुए हमले को देश के दलितों और वंचितों की आवाज को दबाने का प्रयास मातने हैं. यही वजह है कि उन्होंने भीमी आर्मी की स्थापना दिवस पर 21 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. आज चंद्रशेखर आजाद देश के दबे-कुचलों को संघर्ष के लिए आने का संदेश भी देंगे. साथ ही अपनी रणनीति का खुलासा भी करेंगे.
CBI से जांच और Z प्लस सुरक्षा देने की मांग
यूपी के देवबंद में 28 जून को चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमलों को लेकर उनके समर्थकों का कहना है कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता कोई और है. मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी और चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग उठाई है. भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की सीबीआई जांच और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग कर चुके हैं. बता दें कि 28 जून को देवबंद में एक ही जाति के चार युवकों ने चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया था, उनकी कार पर गोलियां चलाई थीं. इस हमले में एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकल गई थी. चंद्रशेखर पर हमला एक साजिश के तहत किया गया है. चंद्रशेखर रावण को पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके समर्थकों का कहना है कि पुलिस अभी तक असली मुजरिम तक नहीं पहुंच पाई है. यही वजह है कि भीम आर्मी व आसपा कार्यकर्ताओं ने 21 जुलाई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 18 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 29 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 29 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 29 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 29 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 32 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 44 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 471 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 479 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 560 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 644 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 673 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 682 दिन पहले