देश की बात, आपके शहर से
Indore19°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 17 बार पढ़ी गई

 घटने के बाद फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा कायम; आज भी होगी दिल्ली में बारिश

यमुना का उफान कम होने के बाद माना जा रहा था कि सोमवार सुबह तक यमुना खतरे के निशान के नीचे आ जाएगी। सोमवार सुबह छह बजे तक यमुना का जलस्तर घटने का सिलसिला जारी रहा।

Abhishek Raghuvanshi19 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यमुना का उफान कम होने के बाद माना जा रहा था कि सोमवार सुबह तक यमुना खतरे के निशान के नीचे आ जाएगी। सोमवार सुबह छह बजे तक यमुना का जलस्तर घटने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया और रात 10 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 206 मीटर के नजदीक पहुंच गया। ऐसे में बाढ़ का खतरा अभी भी पूरी तरह टला नहीं है।

आठ दिन से लगातार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। हालांकि सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार रात में यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में मंगलवार सुबह आठ से 10 बजे के बीच यमुना का जल स्तर घटकर 205.63 मीटर हो जाएगा।

इस बीच आर्मी व नौसेना की टीम आइटीओ बैराज के बंद गेटों को खोलने में जुटी हुई है। पीडब्ल्यूडी ने रिंग रोड पर आइटीओ और राजघाट के आसपास से पानी निकालने के लिए 43 पंप लगाए हैं। तमाम सिविक एजेंसियां साफ-सफाई में जुटी हुई हैं। ओल्ड यमुना ब्रिज से ट्रेनों का परिचालन जारी रहा। रेलवे के अधिकारी जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। रविवार रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 206 मीटर था। इसके बाद सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) से नीचे आने का पूर्वानुमान जारी किया गया था।

सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर घटकर 205.45 मीटर पर आ गया था। एक घंटे बाद बढ़कर 205.48 हो गया। इसके बाद लगातार बढ़ता चला गया और शाम छह बजे 205.94 मीटर पहुंच गया। इसके बाद रात आठ बजे आंशिक कमी के साथ यह 205.93 मीटर रहा। हथनी कुंड बैराज से पिछले दिन के मुकाबले कम पानी छोड़ा गया। 24 घंटे में रात एक बजे अधिकतम 48,010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम को चार हजार क्यूसेक से भी कम पानी छूट रहा है। ऐसे में फिलहाल जलस्तर बढ़ने की ज्यादा संभावना नहीं है।

बता दें कि 10 जुलाई की शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार 205.76 मीटर पहुंच गया, जो 13 जुलाई की शाम छह बजे 208.66 मीटर पहुंच गया था।

राहत शिविरों में रहने की अपील

कैबिनेट मंत्री आतिशी ने यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित लोगों से राहत शिविरों में रहने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यद्यपि यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में खतरा नहीं है। रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी वर्षा के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही अपने घरों में वापस जाएं।

आज दिल्ली में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में मध्यम स्तर की वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इससे तापमान में भी आंशिक कमी आ सकती है। सोमवार को भी दिल्ली में बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन मयूर विहार को छोड़कर कहीं भी वर्षा नहीं हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। मध्यम स्तर की वर्षा होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहतDelhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 18 दिन पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 29 दिन पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 29 दिन पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 29 दिन पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 29 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 29 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 32 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 44 दिन पहले
9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 471 दिन पहलेनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपयेDelhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 479 दिन पहलेनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana)Delhiनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 560 दिन पहलेकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है।Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 644 दिन पहलेअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाजDelhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 673 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 682 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताया क्या है कारण 843 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiतैयार रहिए! दिल्ली-नोएडा में आज से बारिश लौट रही, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक जारी किया अलर्ट 844 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi‘छुट्टी लेने का मन था’: पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र 847 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर; हथनी कुंड से छोड़ा गया 53 हजार क्यूसेक पानी 848 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiविकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को किया गया सील, दिल्ली में MCD की बड़ी कार्रवाई 851 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली: जिस थार के निकलने से टूटा था Rau’s IAS का गेट, उसका चालक गिरफ्तार, अब तक 7 लोग अरेस्ट 852 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 854 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 855 दिन पहले
↑