मनीष सिसोदिया की संपत्ति पर अरविंद केजरीवाल की सफाई, बोले- ’52 करोड़ नहीं, 80 लाख की हुई जब्ती’
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से अध्यादेश पर जारी सियासी लड़ाई फिलहाल कमजोर पड़ती नजर आ रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से अध्यादेश पर जारी सियासी लड़ाई फिलहाल कमजोर पड़ती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार का ध्यान इस पर केंद्र के अध्यादेश से हटकर मनीष सिसोदिया के केस (Delhi Liquor Policy Case) पर आ गया है. शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया, अमनदीप ढल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य की करीब 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति जब्त कर ली. इस अटैचमेंट में 44 करोड़ 29 लाख रुपये कैश और चल संपत्ति है. जिनमें से 11 लाख 49 हजार रुपये मनीष सिसोदिया और 16 करोड़ 45 लाख रुपये बृंदको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के है.
दिल्ली बीजेपी हुई हमलावर
कुछ ही देर में इस खबर ने सियासी रंग लेना शुरू कर दिया. दिल्ली भाजपा ईडी के एक्शन को मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से जवाब मांगने लगी. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ईडी द्वारा दिल्ली उत्पाद शुल्क मामले में आप नेता मनीष सिसौदिया और उनकी पत्नी की 52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं?’ इस तरह के कई ट्वीट के बाद आप संयोजक को सामने आना पड़ा.
ED ने चलवाईं झूठी खबरें
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ईडी द्वारा जब्त की गई मनीष सिसोदिया की समपत्ति पर जवाब देते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, जब आपको मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो आपने ED के जरिए मनीष को बदनाम करना चालू कर दिया? आपकी ED शाम से टीवी चैनलों पर झूठी खबरें चलवा रही है कि मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई.’
’80 लाख की संपत्ति हुई जब्त’
सीएम ने कहा, ‘ED ने असल में जो संपत्ति जब्त की है, उसके कागजात ये रहे. टोटल 80 लाख की संपत्ति जब्त की है, वो भी 2018 के पहले की, जब एक्साइज नीति बनी ही नहीं थी. पूरी संपत्ति एक नंबर की है. Declared. लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा जब भारत जैसे महान देश का ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा जो इस तरह खुले आम झूठ बोलकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने की कोशिश करेगा. असली भ्रष्टाचारी कौन हैं, ये आप भी जानते हैं. हिम्मत है तो उन्हें पकड़ कर दिखाइए.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले