नवी मुंबई में डेढ़ साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र में 28 नये मामले
नवी मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra ) में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नवी मुंबई (Navi Mumbai) में डेढ़ साल का एक बच्चा कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाया गया है.
मौलवी के पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों और एक घरेलू नौकर के नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए. इसमें उनके बेटे और नौकर में कोरोना वायरस संक्रमण होने की पुष्टि की गई. उनकी बहू और उसके पोते के नमूने बाद में टेस्ट के लिए भेजे गए थे.
अधिकारी ने कहा कि बच्चे को इलाज के लिए मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में 690 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 28 नए कोरोनोवायरस मामलों का पता चला.
85 वर्षीय डॉक्टर की मुंबई के निजी अस्पताल में मौत34 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 159 हो गई. इनमें से 15 नये मामले केवल सांगली जिले में आए है. इस बीच, 85 वर्षीय डॉक्टर की मुंबई के निजी अस्पताल में मौत हो गई है. संदेह है कि वह कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था.
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निजी प्रयोगशाला की जांच में मृत डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जांच रिपोर्ट का इंतजार है.
बयान के मुताबिक डॉक्टर के दो रिश्तेदार हाल में ब्रिटेन से लौटे थे और मृतक मधुमेह का मरीज था. उसके हृदय में पेसमेकर लगा था. स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि दूसरी ओर राज्य में 24 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर घर जा चुके हैं.
बताया कि शुक्रवार तक करीब 250 व्यक्ति ऐसे थे जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है या संक्रमितों के संपर्क में आने की पुष्टि हुई है और राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मरीजों में 15 सांगली जिले के इस्लामपुर के रहने वाले हैं और हाल में सऊदी अरब से आए व्यक्ति के परिवार के संपर्क में आए थे. बाद में उस परिवार के कुछ सदस्यों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
बयान के मुताबिक नागपुर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में चार लोगों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई. वहीं मुंबई और ठाणे में दो-दो नये मामले सामने आए हैं. पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया और पुणे में एक-एक मामले आए हैं जबकि एक संक्रमित गुजरात का रहने वाला है.
अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सामने आए कुल संक्रमितों में से मुंबई से 51, पिम्परी चिंचवाड़ से 13, पुणे से 18, सांगली से 24, नवी मुंबई और कल्याण-डोम्बिविली से छह-छह, नागपुर से नौ, ठाणे से पांच, यवतमाल से चार, अहमदनगर से तीन, सतारा और पनवेल से दो-दो मामले शामिल हैं. इनके अलावा उल्हासनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, वसई-विरार, पुणे ग्रामीण, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं.
राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मौत हुई है. इस बीच,आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर जुट रही भीड़ से चिंतित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों अपील की है कि अनुशासन में रहे और भीड़ से दूर रहे.
टेलीविजन के जरिये दिए संदेश में ठाकरे ने कहा कि सरकार ने आवश्यक वस्तुओं को 24 घंटे खोलने का फैसला किया है इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वे भीड़ न लगाएं. (एजेंसी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर ट्वीट पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंपनी ने बर्खास्त

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleVPN उपयोग पर कैप्चा से बचने के तीन आसान तरीके 1 घंटा पहले
LifestylePasticceria Savarese का लाजवाब लास्टिया और मोस्टाचिओली सालभर 1 घंटा पहले
BusinessOpenAI CFO: डेटा सेंटर निवेश जारी रहेगा, चुनाव के बावजूद 3 घंटे पहले
BusinessTesla ने साइबरट्रक उत्पादन बंद करने का संकेत दिया 3 घंटे पहले
Sportsवॉलाबीज़ के मोमेंट्स को मोमेंटम में बदलने का रास्ता 4 घंटे पहले
Sportsकहवाज़ा: ऑस्ट्रेलिया टीम को सैंडपेपर उपयोग की जानकारी थी 4 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स सरकार ने 16 वर्ष कम उम्र के बच्चों को ऊर्जा पेय पर रोक 4 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 19 घंटे पहले
MadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 19 घंटे पहले
Businessभारत AI हेज के रूप में उभर रहा है, $115 बिलियन शुद्ध प्रवाह की संभावना 20 घंटे पहले
Businessसरकारी प्रवक्ता ने £53m सहायता व 4% टैरिफ़ हटाने की घोषणा 20 घंटे पहले
TechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 1 दिन पहले
TechnologySpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाए 1 दिन पहले
India Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 1 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 1 दिन पहले