देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

कोरोना को लेकर ट्वीट पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंपनी ने बर्खास्त

कंपनी ने मामले की जांच कर कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया.

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस को लेकर ट्वीट पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंपनी ने बर्खास्त

कंपनी ने मामले की जांच कर कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया.

बेंगलुरु (Bengaluru) के जॉइंट सीपी संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘‘जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

बेंगलुरु. खुले स्थान पर लोगों को छींकने और कोरोना वायरस (Coroanvirus) फैलाने के लिए उकसाने के आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘आएं साथ आएं, बाहर निकलें और खुले में छींके और वायरस फैलाएं.’ बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और वायरस फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है.’’

इस बीच आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस से संबंधित सोशल मीडिया पर ‘अनुचित पोस्ट’ करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है. इंफोसिस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया कि कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट आचार नियमावली के खिलाफ है.

यह गलत पहचान का मामला नहीं- Infosys
उसने कहा, ‘इंफोसिस ने अपने एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी जांच पूरी कर ली है, और हम मानते हैं कि यह गलत पहचान का मामला नहीं है.’

इस घटना पर इंफोसिस ने कहा सोशल मीडिया पर उसके एक कर्मचारी द्वारा की गई अनुचित पोस्ट के मुद्दे पर वह गंभीर है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई. कंपनी ने कहा कि उसने इस मामले में एक स्वतंत्र जांच भी कराई. ट्वीट कर इंफोसिस ने कहा कि ‘कर्मचारी द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट इंफोसिस की आचार संहिता और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के खिलाफ है. इंफोसिस ऐसी हरकतों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है. कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया गया  हैं.’

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 7:52 AM IST

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 19 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण कियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 19 घंटे पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 19 घंटे पहलेधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्तMadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 19 घंटे पहले80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तारMadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोरMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 19 घंटे पहलेभारत AI हेज के रूप में उभर रहा है, $115 बिलियन शुद्ध प्रवाह की संभावनाBusinessभारत AI हेज के रूप में उभर रहा है, $115 बिलियन शुद्ध प्रवाह की संभावना 20 घंटे पहले
RCM ने नॉरफ़ॉक में मातृत्व इकाइयों के बंद होने पर चेतावनी दीHealth & FitnessRCM ने नॉरफ़ॉक में मातृत्व इकाइयों के बंद होने पर चेतावनी दी 1 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 1 दिन पहलेSpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाएTechnologySpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाए 1 दिन पहलेपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलानIndia Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 1 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 1 दिन पहले
↑