कोचिंग की बिल्डिंग में 300 छात्र थे मौजूद, आग लगी तो रस्सी पकड़ लटके, ऊपर से कूदे… भयावह था मंजर
दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित ज्ञान बिल्डिंग में गुरुवार को आग लग गई. इस बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर चलते हैं और जिस समय आग लगी, उस समय इमारत में 300 छात्र थे. आग लगने के बाद इमारत में धुंआ उठने लगा.
दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित ज्ञान बिल्डिंग में गुरुवार को आग लग गई. इस बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर चलते हैं और जिस समय आग लगी, उस समय इमारत में 300 छात्र थे. आग लगने के बाद इमारत में धुंआ उठने लगा. इसके बाद छात्रों में अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने जान बचान के लिए इमारत से रस्सियों के सहारे कूदना शुरू कर दिया. इस दौरान चार छात्रों को चोटें भी आई हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आग करीब 11.45-11.50 बजे लगी थी. यह आग इमारत की तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे. छात्र रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरे. ये रस्सी छात्रों को नीचे मौजूद लोगों ने फेंकी थी. इसके बाद लोगों ने गद्दे भी बिछा दिए थे. इन पर ही छात्र बिल्डिंग से कूदे.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे आग लगने के बाद कोचिंग में अफरा तफरी मच गई. छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए रस्सियों के सहारे कूदना पड़ा.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले