इंदौर में मोबाइल लुटेरे अब न्यायधीश को भी नही बख्श रहे है। इस बार बदमाशों ने जिला न्यायधीश को निशाना बनाया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए ,पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना इंदौर एमजी रोड थाना क्षेत्र की है, एमजी रोड थाना क्षेत्र में देर रात जज नगर निगम के गेट के ठीक सामने चौराहे पर खड़े होकर अपने मोबाइल में गूगल में देख रहे थे, इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश आए और स्कूटी पर सवार जिला न्यायधीश का मोबाइल छीन कर फरार हो गए, इसके बाद जज यश कुमार जैन ने पूरे मामले की शिकायत इंदौर की एमजी रोड पुलिस को की ओर एमजी रोड पुलिस ने पूरे मामले में आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
