संस्था राम राज्यम के दीपक पंवार एक नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है। आज तक आपने मेले तो तमाम देखे होंगे, लेकिन राम राज्यम और आवाज संस्था का मेला ऐसा है, जहां सनातन धर्म, हिन्दुत्व की बात हो रही है। यहां विकलांग, निशक्त जनों के लिए दीपक पवार ने इंट्री फ्री कर दी। विकलांगों का खाटू वाले के दरबार में स्वागत करते हुए उन्हें फी में झूला उठाया।
वे लोग जिन्हें ईश्वर ने ऐसा बनाया है कि वे अपने पैरो पर चल नहीं सकते, ऐसे लोग जब सबसे ऊंचे बड़े झूले पर फ्री में झूले तो नीचे आकर उनकी आंखे खुशी से नम थी। उनके लिए ये नया अनुभव था, सभी ने खाटू श्याम का दरबार लगाने वाली रामराज्यम संस्था को दिल से दुआएं दी। विकलांग, अपाहिज और नि:शक्तजनों के लिए खाटू बाबा के दरबार की इंट्री फ्री कर दी गई है। संवेदनशील शहर इंदौर है हमारा, यहां खुशियां बांटने से बढ़ती है, वाली सोच संस्था रामराज्यम के दीपक पवार की है। संस्था आवाज और रामराज्यम के मेले में विकलांग लोगों को फ्री में झूला झुलाया गया। उसके पहले दीपक पंवार ने सभी का स्वागत किया। इन विशेष लोगों के लिए कुछ फ्री था। विश्व हिन्दू परिषद की आरती जायसवाल भी परिवार के साथ पहुंची थी, उन्होंने दुर्गावाहिनी मातृशक्ति मंजू नायर जी के साथ विकलांग लोगों को स्वागत किया। फिर सभी ने महाआरती के बाद मेले का लुत्फ उठाया। उल्लेखनीय है कि ये मात्र एक ऐसा मेला महोत्सव है, जहां सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार हो रहा है। धर्म, संस्कृति, बच्चों में संस्कार, हिन्दुत्व विचारधारा का संदेश दिया जा रहा है। बच्चों के लिए आकर्षक झूले ज्वाइंट व्हील, बड़ा झूला, कोलंबस नाव, ड्रेगन ट्रेन, टोरा टोरा, मेरी ग्राउंड, आरफील टॉवर सेल्फी झोन, स्वादिष्ट व्यंजनों की मनभावन वैरायटी उपलब्ध है। यहां आने पर ऐसा लग रहा है कि मानो खाटू श्याम आ गए हो। खाटू श्याम की मिट्टी और ज्योत लेकर बाबा को इंदौर में लाए हैं। देखिए खाटू के दरबार में पहुंचे विकलांग जनों ने क्या कहा।
