इंदौर में मोबाइल लूट की वारदातों में एक के बाद एक इजाफा होते जाता नजर आ रहा है इसी कड़ी में इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीना और फरार हो गए फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं और उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घटना इंदौर का भवर कुआं थाना क्षेत्र की है भवर कुआं थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने पैदल चल रहा है एक व्यक्ति को जो कि मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था उसे निशाना बनाया और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए फिलहाल फरियादी की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है तो वहीं आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने जिस जगह पर लूट की वारदात सामने आई उस जगह के आसपास के तकरीबन 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक बाइक पर दो बदमाश के हुए हैं जिनके द्वारा इस पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस गाड़ी नंबर और आरोपियों के हुलिए के आधार पर विभिन्न जगहों पर तलाश करने में जुटी हुई है वही भंवरकुआं पुलिस का अनुमान है कि जल्दी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन इंदौर के भंवर कुवा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में इस तरह से मोबाइल लूट की वारदातों में अचानक से इजाफा हुआ है तकरीबन 15 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 15 से अधिक मोबाइल लूट की वारदात सामने आ चुकी है
