
विजय नगर थाने के एक प्रकरण में फरार चार हजार रुपए के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना विजय नगर की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार उक्त अपराध में शामिल अपराधियों की तलाश की जा रही थी । इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि थाना विजय नगर क्षेत्र में हुई लूट व चोरी की घटनाओं में फरार आरोपी गोलू मॉडल उर्फ़ नितिन वर्मा नि. बेकरी गली एमआईजी इंदौर को पकड़ा। आरोपी पर लूट करने, डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने जैसे अपराध पहले से पंजीबद्ध है। आरोपी पर धारा 356,379,392,34 भादवि का कायम किया गया था।
