देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

AAP की केंद्र को चेतावनी, दिल्ली से अधिकार छीनने का दुस्साहस न करे केंद्र, वरना…

Delhi News: दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर अध्यादेश लागू हुए 25 दिन हो गए, लेकिन इसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जारी सियासी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Abhishek Raghuvanshi13 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Delhi News: दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर अध्यादेश लागू हुए 25 दिन हो गए, लेकिन इसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जारी सियासी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली के रामलीला मैदान में आप की महारैली के बाद एक बार फिर आप की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर केंद्र सरकार से कहा गया है कि वो दिल्ली को संविधान से मिले अधिकार को छीनने की कोशिश न करे. 

आप के ट्वीट में कहा गया है कि दिल्ली की जनता ने रामलीला मैदान की महारैली में शामिल होकर केंद्र को सख्त संदेश दे दिया है कि मोदी गुंडागर्दी और तानशाही वाले अध्यादेश से उनके अधिकार छीनने का दुःसाहस ना करें. वरना जनता ऐसा सबक सिखाएगी, जिसे चौथी पास राजा जिंदगी भर याद रखेंगे. 

रामलीला मैदान में डेथ वारंट लेकर आई थी जनता

वीडियो के जरिए आप ने केंद्र और बीजेपी को आगाह करते हुए कहा कि 11 जून को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ मोदी के काले अध्यादेश का डेथ वारंट लेकर आई थी. सीसम अरविंद केजरीवाल को सुनने आए जन सैलाब ने साबित कर दिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वो लोकतंत्र को बचाकर रहेगी. भारत एक लोकतंत्र है. लोकतंत्र में नेता नहीं, सत्ता देश की मालिक होती है. जिसे चाहे जनता सत्ता में लाए,  जिसे चाहे सत्ता से बाहर कर दे. मगर मोदी जी को लोकतंत्र की ये मामूली सी परिभाषा समझ में नहीं आती. उनके लिए जनता के वोट की कोई कीमत नही. उन्होंने काला अध्यादेश लाकर दिल्ली में चुनी सरकार के ऊपर एलजी को सारी ताकत दे दी. अगर एलजी को ही सारी ताकत देनी थी तो दिल्ली में चुनाव कराने का क्या मतलब, दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाने का क्या मतलब? 

जनता नहीं, एलजी सुप्रीम: अरविंद केजरीवाल

वहीं, आप की ओर से महारैली से संबंधित ट्विटर पर साझा एक वीडियो में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि 75 साल के भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया है जो कहता है मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता. बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखा है इस देश के अंदर जनतंत्र होगा. जनता सुप्रीम होगी, लेकिन पीएम मोदी ने संविधान के परखच्चे उड़ा दिए. उन्होंने संविधान बदल दिया. पीएम कहते हैं दिल्ली में जनता नहीं, एलजी सुप्रीम होगा

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑