देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

‘एक चौथी पास राजा था, बड़ा दोस्तबाज था…’, रामलीला मैदान में केजरीवाल ने सुनाई कहानी, PM मोदी पर वार

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया. इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा.

Abhishek Raghuvanshi12 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया. इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी को चौथी पास राजा बताते हुए कहानी भी सुनाई.

पीएम मोदी पर हमला बोलते केजरीवाल ने कहा कि वो खुद कोई काम नहीं करते हैं और न ही करने देते हैं. उन्होंने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है. इस दौरान एक कहानी सुनाते हुए AAP संयोजक ने कहा कि एक पुराने देश में दोस्तबाज राजा था, जो दोस्ती बहुत अच्छे से निभाता था.  

कहानी में केजरीवाल ने कहा कि चौथी पास राजा ने एमए की फर्जी डिग्री ली. वह धीरे-धीरे अहंकारी होता गया. वह लोगों के कहने से नोटबंदी कर देता था. किसी के कहने पर किसानों के लिए कानून लेकर आया. 750 किसान मर गए, उसके एक साल बाद कानूनों को वापस ले लिया. एक महामारी आई तो थाली और चम्मच बजवा दीं

दोस्तबाज था राजा, दोस्ती निभाता था: केजरीवाल

राजा अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखता था. एक दोस्त ने 12 हजार करोड़ रुपये चोरी कर लिए तो उसे राजा ने देश से भगा दिया. एक दोस्त ने 20 हजार करोड़ चोरी किए तो उसे भी भगा दिया. एक करीबी दोस्त पर राजा मेहरमान था. उसे खदान, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, जमीन सब बेच दिए. मजाल किसी दोस्त पर आंच आ जाए. एक दोस्त के खिलाफ खिलाड़ियों ने आरोप लगाए, उसपर भी कोई एक्शन नहीं लिया. एक दोस्त ने किसानों को कुचल दिया, लेकिन दोस्ती नहीं छोड़ी. राजा बहुत दोस्तबाज था.  

मोदी सरकार के साथ केजरीवाल ने की तुलना

इसके अलावा केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी और अपनी सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि वो 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 12 साल सीएम रहे. बीते 9 साल से प्रधानमंत्री हैं. उन्हें 21 साल हो गए राज करते-करते. मैं 2015 में सीएम बना. मुझे आठ साल हो गए दिल्ली पर राज करते-करते. आज उन्हें चैलेंज करता हूं कि मोदी जी के 21 साल बनाम आठ साल, दोनों को देख लो किसने ज्यादा अच्छा काम किया. 

आपने तो पूरा का पूरा रेवड़ा अपने दोस्त को दे दिया: CM

AAP संयोजक ने कहा, “अरे इनसे काम तो होता नहीं है, देश के अंदर जो अच्छा काम करता है उसको रोकने की कोशिश करते हैं. ये आज दिल्ली के अंदर सभी अच्छे काम रोकना चाहते हैं. मोदी जी के पास तो 21 साल पूरी पॉवर थी, मुझे तो काम नहीं करने दिए. हर काम में टांग अड़ाते थे. कितने स्कूल बनवा दिए, अस्पताल बनवा दिए, मुफ्त इलाज, शिक्षा दी और मुफ्त बिजली दी. अब मोदी जी कह रहे हैं फ्री की रेवड़ी बांट रहे हैं. गरीबों के हाथ में अगर चार रेवड़ी रख दी तो कौन सा बुरा हो गया, मोदी जी आपने तो अपने दोस्त के हाथ में पूरा का पूरा रेवड़ा रख दिया.  पूरा का पूरा देश उठाकर अपने दोस्त को दे दिया. पूरी की पूरी केंद्र सरकार दोस्त को फ्री में रख दी.” 

हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी को लगा कि सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डालने से हमारे काम रुक जाएंगे. हमारे पास एक नहीं 100 मनीष सिसोदिया हैं. 100 सत्येंद्र जैन हैं. हमारा दूसरा आ जाएगा काम करने के लिए. जब इनको जेल में डालने से काम नहीं चला तो अध्यादेश लेकर आए हैं. दिल्ली के लोगों के ऊपर अध्यादेश थोपा जा रहा है. दिल्ली के सातों सांसद घर में छिपे हुए बैठे हैं. वह आपकी बात उठाने के लिए नहीं हैं.

दिल्ली वालों के पीछे पड़े हैं पीएम मोदी: सीएम

दिल्ली वालों ने 2014 में मोदीजी को 7 सीटें दी, लेकिन 70  में से 3 सीट बीजेपी को दीं, 67 सीटें आप को दीं. उसके बाद 2019 में कहा कि आप देश संभालो, लेकिन 70 में से 62 सीटें दी, बोले केजरीवाल जी आप दिल्ली संभालो. लेकिन वो फिर भी दिल्लीवालों के पीछे पड़े हुए हैं. आपसे देश नहीं संभल रहा है, बेड़ा गर्क कर दिया है आपने. दूध, सब्जी, एलपीजी कितनी महंगी होगी. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑