दिल्ली में दर्दनाक घटना: जामिया नगर की फैक्ट्री में लकड़ी के बॉक्स में मिली भाई-बहन की लाश, सोमवार से थे लापता
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक फैक्ट्री में रखे लकड़ी के बॉक्स में भाई-बहन का शव मिला है। दोनों बच्चे दोपहर बाद तीन बजे से गायब थे। दोनों बच्चे खाने के बाद घर से निकले थे।
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक फैक्ट्री में रखे लकड़ी के बॉक्स में भाई-बहन का शव मिला है। दोनों बच्चे दोपहर बाद तीन बजे से गायब थे। दोनों बच्चे खाने के बाद घर से निकले थे।
काफी देर तक नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। काफी तलाश के बाद एक लकड़ी के बॉक्स में दोनों भाई बहन बंद मिले। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
दम घुटने का मामला
इनकी पहचान नीरज(8) और आरती(6) के रूप में हुई है। जिले के डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्चों के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। यह दुर्घटनावश दम घुटने का मामला लगता है।
तत्काल दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही मौके पर जांच के लिए पहुंची एफएसएल और क्राइम टीम के रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फैक्ट्री में चौकीदार है पिता
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे जामिया नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान नंबर एफ दो जोगाबाई एक्सटेंशन में दो बच्चों के शव मिले हैं। दोनों के शव रखे लकड़ी के एक पुराने बक्से में मिले थे। जांच में पता चला कि दोनों बच्चे उक्त फैक्ट्री के चौकीदार बलबीर के बच्चे थे।
नेपाल का है पीड़ित परिवार
बलबीर मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं। बलबीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों बच्चों ने साथ खाना खाया था। इसके बाद में दोनों खेलने निकल गए थे। थोड़ी देर बाद जब बलबीर कमरे से निकले तो दोनों बच्चे वहां नहीं दिखे।
पत्नी और अन्य बच्चों के साथ ढूंढ रहे थे बच्चे
आसपास के बच्चों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता न चला तो वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों को ढूंढने लगे। इस दौरान उन्हें फैक्ट्री में रखे एक लकड़ी के एक बॉक्स में दोनों बच्चों का शव मिला।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की बॉक्स काफी पुराना है, उसका दरवाजा बंद होने के बाद अपने आप लॉक हो जाता है। ऐसे में यह पूरी संभावना है कि दोनों बच्चों बॉक्स में बंद हो गए हो और फिर दरवाजा लाक हो गया हो।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
