दिल्ली में फिर ‘चाकूबाजी’, युवक की हत्या से सनसनी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 'साक्षी हत्याकांड' के बाद एक और सनसनीखेज वारदात साउथ दिल्ली में नेब सराय थाना क्षेत्र के राजू पार्क इलाके से सामने आई है. यहां चाकू से ताबड़तोड़ वार करके युवक की हत्या कर दी गई है.
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में ‘साक्षी हत्याकांड’ के बाद एक और सनसनीखेज वारदात साउथ दिल्ली में नेब सराय थाना क्षेत्र के राजू पार्क इलाके से सामने आई है. यहां चाकू से ताबड़तोड़ वार करके युवक की हत्या कर दी गई है. ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो लोग एक युवक को चाकू से गोद रहे हैं.
बताया जा रहा है उसके शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा जख्म के निशान मिले हैं. मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, वह राजू पार्क इलाके का रहने वाला था. मृतक के रिश्तेदार का कहना है कि जिस जगह पर चाकू मारकर सचिन की हत्या की गई है, वहां अक्सर दबंग लड़के घूमते रहते हैं. मगर, पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से इनके हौसले बुलंद रहते हैं.
‘कॉल करने के काफी देर बाद आई पुलिस’
उन्होंने बताया कि सचिन पर हमले के बाद पुलिस को कॉल की गई थी, लेकिन वो काफी देर बाद आई. इसकी वजह से घायल का ज्यादा खून बह गया और उसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि सचिन राजू पार्क के सी-ब्लॉक का रहने वाला था. नेबसराय थाना की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छानबीन कर रही है.
साहिल ने की थी साक्षी की हत्या
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में 20 साल के साहिल ने साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. उसने बेरहमी से 20 से ज्यादा वार किए थे. इसके बाद उसने कई बार नाबालिग लड़की को पत्थरों से कुचला. पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. इस मर्डर केस के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले