नोट बदलाने बैंक पहुंचे कारोबारियों से मांगे पहचान पत्र, सरकारी घोषणा का असर नहीं
दो हजार के नोट बदलवाने की प्रक्रिया सरकारी घोषणा की तरह आसान नहीं हो सकी है। दिल्ली से ऐलान हुआ था कि बैंकों से नोट बदलवाने के लिए किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं देना होगा। न ही फार्म भरने की जरूरत होगी।
दो हजार के नोट बदलवाने की प्रक्रिया सरकारी घोषणा की तरह आसान नहीं हो सकी है। दिल्ली से ऐलान हुआ था कि बैंकों से नोट बदलवाने के लिए किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं देना होगा। न ही फार्म भरने की जरूरत होगी। मंगलवार से बैंक में नोट बदलवाने की शुरुआत हुई। लोग जब नोट बदलवाने पहुंचे तो बैंकों ने उनसे आधार कार्ड मांग लिया। साथ ही बैंकों द्वारा फार्म भी भरवाया जा रहा है। शहर के तमाम व्यापारियों ने भी इस बारे में शिकायत की। न केवल निजी बैंक बल्कि राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी पहले दिन यही प्रक्रिया अपनाई गई।
मंगलवार को राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहर मार्ग, क्लाथ मार्केट क्षेत्र के व्यापारी नोट बदलवाने और प्रक्रिया का पता करने के लिए बैंकों में पहुंचे। क्लाथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के प्रवक्ता अरुण बाकलीवाल के अनुसार, क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने कहा कि नोट बदलवाने भेजें तो आधार कार्ड के साथ ही भेजें। यही जानकारी बैंक आफ बड़ौदा और अन्य बैंकों ने भी दी है। कारोबारी गोविंद राठी के अनुसार, न केवल आधार कार्ड, लाइसेंस या पासपोर्ट अनिवार्य किया गया है, बल्कि एक प्रोफार्मा भी भरवाया जा रहा है। इसमें बैंक अकाउंट नंबर भी लिखने को कहा जा रहा। यह रिजर्व बैंक की घोषणा के बिल्कुल उलट है।
जब तक निर्देश नहीं मिलेगा पहचान पत्र जरूरी
दरअसल, इस बारे में पूछे जाने पर बैंक के अधिकारी साफ कह रहे हैं कि उन्हें अब तक रिजर्व बैंक की ओर से लिखित में कोई निर्देश नहीं मिला है। जब तक निर्देश नहीं मिलेगा, वे पहचान पत्र के बगैर नोट नहीं बदलेंगे। इस मामले में बैंक के कुछ सूत्र बता रहे हैं कि नोट बंद करने की घोषणा के बाद 19 मई को बैंकों के मुख्यालयों की ओर से एक निर्देश मिला था। उसके साथ एक एनेक्सचर दिया गया था। उसमें 20 हजार तक के नोट बदलने के लिए पहचान पत्र और फार्म का उल्लेख था।
बैंकों को अभी नहीं मिला नया आदेश
सूत्रों के अनुसार, बाद में दिल्ली से रिजर्व बैंक ने बिना कागजी औपचारिकता के नोट बदलने की घोषणा की। इसके बाद बैंक मुख्यालयों ने नया निर्देश जारी किया। अब तक कई बैंक शाखाओं में नया निर्देश नहीं मिला। ऐसे में वे पुराने निर्देश के अनुसार प्रक्रिया का पालन करवा रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले