देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर की 100 अवैध कालोनियों को आज मिलेगा वैधता प्रमाण पत्र

शहर की 100 अवैध कालोनियां मंगलवार सुबह से वैध हो जाएंगी। रवींद्र नाट्यगृह में एक कार्यक्रम में इन कालोनियों को वैधता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

Abhishek Raghuvanshi23 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शहर की 100 अवैध कालोनियां मंगलवार सुबह से वैध हो जाएंगी। रवींद्र नाट्यगृह में एक कार्यक्रम में इन कालोनियों को वैधता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद इन कालोनियों में नक्शे पास हो सकेंगे, रहवासियों को मकान बनाने के लिए बैंकों से ऋण मिल सकेगा। कालोनी वैध होने पर रहवासियों को विकास शुल्क के रूप में एक निश्चित रकम नगर निगम में जमा करानी होगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल से इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।

नगर निगम के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम के बाद इन अवैध कालोनियों में भवन अनुझा, जल संयोजन, विद्युत संयोजन दिए जाने संबंधी कार्य भी शुरू हो जाएंगे। मंगलवार को कार्यक्रम में ही कालोनियों के रहवासी संघों को विकास शुल्क की जानकारी भी दे दी जाएगी।

5 से लेकर 80 रुपये वर्गफीट तक लगेगा विकास शुल्क
अवैध से वैध हो रही कालोनियों के रहवासियों को विकास शुल्क के रूप में एक मोटी रकम नगर निगम में जमा करानी होगी। विकास शुल्क 5 रुपये वर्गफीट से लेकर 80 रुपये वर्गफीट तक होगा। वैध होने के बाद इन कालोनियों में नगर निगम विकास कार्य प्रारंभ करेगा, लेकिन जो कालोनियां पहले से विकसित हैं यानी जहां पहले से सड़क, पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध है, उन कालोनियों के रहवासियों को विकास शुल्क चुकाने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगेगा। इसी तरह निगम का कहना है कि वैध होने जा रही कालोनियों में नक्शे पास हो सकेंगे, लेकिन जो मकान पहले से बने हुए हैं, उनके लिए फिर से नक्शा स्वीकार कराना अनिवार्य नहीं होगा। ये लोग कंपाउंडिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

जिन कालोनियों में 900 वर्गफीट से छोटे हैं प्लाट, वहां 20 प्रतिशत लगेगा विकास शुल्क
नगर निगम ने कालोनियों को दो श्रेणियों में रखा है। पहली श्रेणी में वे कालोनियां शामिल हैं जिनमें प्लाट का साइज 900 वर्गफीट या इससे कम है। इन कालोनियों में विकास शुल्क का 80 प्रतिशत निगम वहन करेगा शेष 20 प्रतिशत रहवासियों को देना होगा। 900 वर्गफीट से बड़ी साइज के प्लाट वाली कालोनी में नगर निगम और रहवासियों को 50-50 प्रतिशत विकास शुल्क वहन करना होगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को वैध होने जा रही कालोनियों में 75 प्रतिशत छोटे प्लाट वाली कालोनियां हैं।

यह भी जानें
निगम अधिकारियों का कहना है कि जो कालोनियां विकसित हैं या जहां आवश्यकता नहीं है, वहां किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। उनका यह भी कहना है कि पहले से बने मकानों के लिए नए सिरे से नक्शे स्वीकृत कराने की अनिवार्यता नहीं होगी। हालांकि विकास शुल्क तो हर रहवासियों को देना होगा।

11 वर्ष का इंतजार खत्म, 11 जून के बाद जारी होगा प्रमाण पत्र

तुलसी नगर होगा वैध : रहवासियों से भेंट में महापौर ने दिया आश्वासन

तुलसी नगर रहवासियों का 11 वर्ष से चला आ रहा संघर्ष अब खत्म होने को है। कालोनी पर लगा अवैध का कलंक धुलने का समय आ गया है। सोमवार को तुलसी नगर के रहवासियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भेंट की। महापौर ने उन्हें बताया कि नजूल से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में हुई देरी की वजह से तुलसी नगर को पहली सूची में शामिल नहीं किया जा सका है।
भार्गव ने बताया कि 25 मई से पहले तुलसी नगर का ले-आउट प्लान प्रकाशित कर दिया जाएगा। अगले 15 दिन दावे-आपत्तियां बुलवाई जाएंगी। इन दावे-आपत्तियों का निराकरण होते ही तुलसी नगर को वैध घोषित कर दिया जाएगा। तुलसी नगर को वैधता का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अलग से भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संभवत: 11 जून को होगा।
मालूम हो, आज 100 कालोनियों को वैधता प्रमाण पत्र मिलने जा रहा है। तुलसी नगर का नाम वैध की जा रही कालोनियों की सूची में शामिल नहीं होने से रहवासियों में आक्रोश था। रविवार को रहवासी संघ ने बैठक आयोजित कर घोषणा कर दी थी कि जल्दी ही तुलसी नगर को वैध घोषित नहीं किया गया तो रहवासी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद सोमवार सुबह महापौर ने तुलसी नगर रहवासियों चर्चा के लिए सचिवालय पर आमंत्रित किया। सोमवार को हुई चर्चा में विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, पार्षद संगीता महेश जोशी भी उपस्थित थे।
नजूल की एनओसी देर से आने और ले-आउट को लेकर कुछ दिनों का विलंब हुआ है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तीन दिन में ले आउट का प्रकाशन कर दावे-आपत्ति बुलाएं और तय सीमा में इनका निराकरण करें। कार्यक्रम आयोजित कर तुलसी नगर को पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

-पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑