दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बदला गया है। शनिवार को दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बदला गया है। शनिवार को दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही धूप निकली हुई थी, लेकिन दोपहर होते होते आसमान में फिर से बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गई। हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडा और सुहावना कर दिया है।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने मई की गर्मी का दिन भर अहसास कराया। हालांकि शाम होते होते थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी।
मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में मामूली सी गिरावट ही होगी। आठ मई से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मई वाली गर्मी का अहसास होगा।
अगले सप्ताह तक तापमान के 36-38 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं गुरुवार को तो न्यूनतम तापमान 40 साल बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले