देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 12 बार पढ़ी गई

दिल्ली: GB पंत अस्पताल में हैवानियत का शिकार हुई महिला कर्मचारी ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 40 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी. आरोपी पर महिला के साथ हैवानियत करने का भी आरोप है.

Abhishek Raghuvanshi8 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 40 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी. आरोपी पर महिला के साथ हैवानियत करने का भी आरोप है. उस पर हमले की जानकारी करीब 6 दिन पहले मिली थी. 

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था और रविवार को उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आईपी एस्टेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.  

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिचित आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला के साथ क्रूरता की गई है. इसके बाद पुलिस ने बयान दिया कि मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, पीड़िता ने भी अपने स्टेटमेंट में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.

एक साल पहले भी हुआ था ऐसा केस

ऐसा ही एक मामला एक साल पहले नवंबर 2022 में सामने आया था. तब दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म हुआ था. आरोपी अस्पताल में चपरासी था, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. गौरतलब है कि थाना जीटीबी एन्क्लेव में यूपी के लोनी की रहने वाली एक नाबालिग (16 साल) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अस्पताल के कमरा संख्या-117 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

पड़ोसी ने दिया था दुष्कर्म को अंजाम

पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि 25 साल के लोनी निवासी उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों एक-दूसरे को जानते थे. पीड़िता ने खुद उसे फोन किया था, जिसके बाद उससे मिलने पहुंची थी. इसी दौरान लड़का उसे कमरे में ले गया और रेप किया. पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया.

एयर होस्टेस से भी हो चुका है रेप

इससे पहले सितंबर में पुलिस ने एक स्थानीय नेता को एयर होस्टेस से रेप के मामले में गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि किराए पर मकान दिलाने के बहाने एयर होस्टेस के घर आकर रेप किया. आरोपी इस दौरान नशे में था. पीड़िता मौका देखकर घर से बाहर निकलने में सफल रही थी. इसके बाद उसने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑