आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा इंदौर से पूरी गंगासागर काशी यात्रा के लिए आगामी 16 मई को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रवाना होगी, आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकारी ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर प्रेस वार्ता कर आज जानकारी दी।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्यटन की अवधारणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार हो रहा है। जहां इसी क्रम में आई.आर.सी.टी.सी. याने के इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा आगामी 16 मई को इंदौर से पूरी, गंगासागर , भव्य काशी यात्रा के लिए ट्रेन रवाना होगी, जो कि मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन ,रानी कमलापति भोपाल , इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशन से होते हुए जाएगी । करीब 9 राते और 10 दिनों की यात्रा में पूरी, गंगासागर, कोलकाता, वेदनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण यात्रीगण कर सकेंगे, आई.आर.सी.टी.सी. के क्षेत्रीय प्रबंधक भोपाल के कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि, यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। वही 17 हजार 600 रूपये प्रति व्यक्ति स्टैंडर्ड श्रेणी का शुल्क इस यात्रा के लिए रहेगा। वही आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकारी की मानें तो यात्री की सुरक्षा के साथ ही कई तरह की व्यवस्था है। इस यात्रा के दौरान ट्रेन में यात्री को उपलब्ध रहेगी।
