इंदौर के जेल अफसरों की स्थिति – करे कोई-भरे कोई, अफसरों की मुसीबत बनी जेल में बंद घोटालेबाज पूर्व जेलर
उषाराज सेंट्रल और जिला जेल के अफसरों के लिए मुसीबत बन चुकी है। कभी उषाराज के साथ पदस्थ रह चुके अफसर ही उसके खिलाफ लिखा-पढ़ी कर रहे हैं। उषाराज के कारण इन अफसरों से भी सवाल-जवाब शुरू हो चुके हैं।
उषाराज सेंट्रल और जिला जेल के अफसरों के लिए मुसीबत बन चुकी है। कभी उषाराज के साथ पदस्थ रह चुके अफसर ही उसके खिलाफ लिखा-पढ़ी कर रहे हैं। उषाराज के कारण इन अफसरों से भी सवाल-जवाब शुरू हो चुके हैं। 15 करोड़ के फर्जीवाड़े में लिप्त उषाराज को शुरुआत में सेंट्रल जेल भेजा था। वहां सामान की तलाशी में डायपर के अंदर से 50 हजार रुपये बरामद हो गए। अधीक्षक अलका सोनकर ने कोर्ट और जेल मुख्यालय को खबर कर उषाराज को जिला जेल भिजवा दिया। जेल बदली कर अफसरों ने राहत भरे दिन गुजारे ही थे कि यहां भी उषाराज के कब्जे से फोन बरामद हो गया। अब दोनों जेल के अफसरों से जवाब मांगे गए हैं। सेंट्रल जेल वालों से पूछा गया है कि उषाराज की तलाशी लिए बगैर कैसे जेल बदली, जबकि जिला जेल वालों पर जानकारी छुपाने का अंदेशा जताया गया है। उनसे पूछा कि इतनी देरी से क्यों बताया।
पार्टी गर्ल के फोन में पुलिसवालों के नंबर
अफसरों के नाम से तोड़बट्टा करवाने वाली मुस्कान ओटवानी पुलिस अफसरों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। उसकी काल डिटेल डीसीपी कार्यालय में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई पुलिसकर्मी मुस्कान के सीधे संपर्क में थे। मुस्कान और उसके दोस्त समीर ने गुमाश्ता लाइसेंस घोटाले में गिरफ्तार आलोक नेगी से ढाई लाख रुपये ले लिए थे। नेगी से कहा गया था कि वह बड़े अफसरों की करीबी है। उसके विरुद्ध दर्ज मामले में तुरंत जमानत दिलवा देगी। जोन-2 के एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने गंभीर धाराएं लगवा दी और मुस्कान व समीर पर ब्लैकमेलिंग का केस बनाया सो अलग। एडीसीपी ने मुस्कान की काल डिटेल निकाली तो यह देखकर चौंक गए कि कई पुलिसवाले मुस्कान के संपर्क में थे। जब मुस्कान से बातचीत का पूछा तो कहा पुलिसकर्मी पब में पार्टी करने के लिए बुलाते थे। मुस्कान पबों में जाने की शौकीन रही है।
टीआइ के रि-एक्शन से बैकफुट पर डीसीपी
पहली बार डीसीपी बने आइपीएस पुलिस महकमे में चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उनकी चर्चा अचानक बदले रवैये की हो रही है। साहब एक टीआइ के रि-एक्शन के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। उनके इस रवैये से जोन के सारे थाना प्रभारी सुकून में हैं। 2018 बैच के आइपीएस की पहली पोस्टिंग हुई है। शुरुआत में खूब थाना प्रभारियों से लेकर एडीसीपी तक को अपशब्द बोले गए। वायरलेस सेट और फोन पर भी अभद्रता करने लगे। गुस्से में लाल एक टीआइ ने पहले साहब को फोन पर खरीखोटी सुनाई और बाद में आवेदन लेकर पहुंच गए कि मुझे थाने से हटा दीजिए। टीआइ तो पुलिस लाइन चले गए लेकिन साहब के दुर्व्यवहार की खबरें भी मुख्यालय तक जा पहुंचीं। इस घटनाक्रम के बाद साहब बैकफुट पर आ गए हैं। स्टाफ और थाना प्रभारियों से कम ही बात करते हैं। हां, वाट्सएप पर कुछ ग्रुप जरूर बनाए हैं जिनमें थानों पर होने वाली कार्रवाई, इश्तगाशा की रिपोर्ट लेते रहते हैं। कभी-कभी उनकी पीड़ा भी बाहर आ जाती है। कहते हैं मुझे तो वापस बालाघाट जाना है। मुझको मर्जी के विरूद्ध जबरदस्ती इंदौर भेजा गया है।
आयुक्त के आदेश हवा में उड़ा रहे थाना प्रभारी
नवागत पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर थानों की गत सुधारने में लगे हैं लेकिन थाना प्रभारी मर्जी से ही चलते हैं। आयुक्त कार्यालय से होने वाले पत्राचार का भी उनकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ता है। आयुक्त ने शुरुआत में फर्जी कार्रवाइयों पर सख्ती दिखाई है। लूट को चोरी में बदलने वालों की खिंचाई भी करवाई जा रही है। अब धड़ाधड़ लूट के प्रकरण दर्ज करवाए जा रहे हैं। लेकिन थाना प्रभारी भी कम चालाक नहीं हैं। आयुक्त ने एफआइआर का क्या बोला थाना प्रभारियों ने एफआइआर लिखनी ही बंद कर दी। कनाड़िया और खजराना में तो आरोपितों के पकड़े जाने पर एफआइआर हुई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 21 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 6 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 17 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले