बड़वानी के छोटे से गांव में रहने वाले युवक इंदौर में पटवारी एग्जाम देने के लिए आया था उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया दुर्घटना में उसका दोस्त भी घायल हुआ है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके का है जहां जाट लोकेश रायपुर जिला बड़वानी का रहने वाला है और वह पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ पटवारी एग्जाम की तैयारी भी कर रहा था उसका बड़ा भाई कमलेश इंदौर में रहता है और कमलेश के अनुसार लोकेश पटवारी की परीक्षा देने के लिए इंदौर आया था उसी दौरान उसका और उसके एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया परिजन ने बताया कि वहां डिवाइडर में जा घुसा दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां लोकेश ने आज दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी का इलाज अस्पताल में जारी है मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है
