इंदौर के भंवरकुआं का थाना क्षेत्र में एक हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिजन को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है नर्स के शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स की लाश मिली है सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वही परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटी पार्क से पास सुलभ शौचालय के पास एक युवती की लाश पड़ी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया युवती की शिनाख्त दीपिका प्रजापति के रूप में हुई जो एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
