
इंदौर। परदेशीपुरा निवासी छात्रा 23 वर्षीय वैदेही की आत्महत्या में पुलिस ने उसके प्रेमी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वैदेही ने 14 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी थी। टीआइ पंकज द्विवेदी के अनुसार, वैदेही और अमित के बीच प्रेम-प्रसंग था। उसने शादी का बोला तो वैदेही ने मना कर किया। अमित ने ब्लैकमेल किया और कहा कि आत्महत्या करके उसे फंसा देगा। तनाव में वैदेही ने फांसी लगा ली। उसने सुसाइट नोट में भी कारणों का जिक्र किया था।
