देशभर में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में इंदौर के नलिया बाखल में भी तकरीबन 100 साल पुराने एक मंदिर में भगवान परशुराम की भव्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने के लिए आसपास के कई लोगों ने हिस्सा लिया तो वही जमकर भगवान परशुराम की आरती भी की इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाओं के साथ ही पुरुष भी पहुंचे थे और पारिवारिक वेषभूषा में आकर उन्होंने भगवान परशुराम की आरती की और जमकर भगवान परशुराम के जयकारे भी लगाए इस दौरान मंदिर से जुड़े हुए, श्रीकृष्णराय पुरोहित उर्फ लाला गुरु बताया कि नलिया बाखल में मौजूद परशुराम भगवान का भव्य जन्म उत्सव बरसों पुरानी पध्दति के अनुसार मनाया जाता है, और इस मंदिर से पहले सर्वप्रथम एक ठेले के माध्यम से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता था उसके बाद इस मंदिर की तर्ज पर पूरे देश के अन्य ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने शोभायात्रा को अलग रूप दे दिया और आज जितने भी क्षेत्रों से शोभायात्रा निकल रही है वह सभी इसी मंदिर की देन है वहीं मंदिर में हर साल भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के दिन भव्य आरती का आयोजन किया जाता है और प्रसाद वितरण किया जाता है तो वही इस बार भी भगवान परशुराम की आरती के साथ ही संपूर्ण कल्याण की सुख और समृद्धि की कामना की है,वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन मोहन शर्मा , मुन्ना भंडारी ,गोविंद राय पुरोहित, रवि राय पुरोहित, सन्दीप उमेश मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज इकठ्ठा हुआ और भव्य आरती कर सम्पूर्ण समजा की सुख समृधि की कामना की गई।
