इंदौर
6 बार पढ़ी गई
परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, मुस्लिम समाज मनाएगा ईद
इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 22 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। इसमें अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकलेगी और ईद की नमाज भी ईदगाह और मस्जिदों में होगी।
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 22 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। इसमें अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकलेगी और ईद की नमाज भी ईदगाह और मस्जिदों में होगी। जैन संत आदित्य सागर की धर्मसभा के साथ ही अन्नपूर्णा मंदिर परिसर योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लालबाग में मेला लगेगा और पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
- परशुराम महासभा मध्य प्रदेश के तत्वावधान में भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव जानापाव तीर्थ एवं राजेंद्र नगर में मनाया जाएगा। सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में जानापाव में भगवान परशुराम की बाल्यावस्था वाली मूर्ति का पूजन, अभिषेक एवं ऋषि जमदग्नि द्वारा स्थापित जनकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। जानापाव पर्वत शिखर पर सुबह 6.30 बजे से मां रेणुका ज्योति यात्रा प्रारंभ होगी। यह गवली पलासिया, महू शहर, राऊ होते हुए सुबह 8 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी। राजेंद्र नगर से शोभायात्रा निकलेगी।
अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट के सहयोग से अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में चमेलीदेवी योग केंद्र एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद एवं नेचरोपैथी पर आधारित पांच दिनी योग शिविर आयोजित किया जाएगा। अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट के संचालक स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि एवं स्वामी प्रणवानंद के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह 7 से 8.30 बजे तक योग की निश्शुल्क कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण संगठन द्वारा परशुराम मंदिर बापट चौराहे से सुबह 8.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। विभिन्न स्थानों पर मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत होगा। - श्रुत संवेगी आदित्य सागर महाराज, मुनि सहज सागर महाराज एवं मुनि अप्रमित सागर महाराज की धर्मसभा एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सुबह 8.30 बजे से होगी।
मुस्लिम समाज ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास से मनाएगा। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर सुबह 9.50 बजे होगी। इसमें हजारों समाजजन नमाज अदा करेंगे। रिजर्व फोर्स द्वारा शहरकाजी को राजमोहल्ला से बग्घी में बैठाकर ईदगाह लाया जाएगा। - सर्व ब्राह्मण समाज की भागीदारी में भगवान परशुराम की शोभायात्रा शाम 6 बजे बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकाली जाएगी। इसमें भगवान परशुराम की अलीगढ़ी में बनी चार फीट ऊंची पीतल के रथ पर विराजित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी। इसका मार्ग में सतत पूजन किया जाएगा। एक अन्य रथ पर आठ फीट ऊंची प्रतिमा भी होगी। यात्रा के लिए करीब एक हजार महिलाओं ने स्वयं के खर्च से एक जैसी साड़ियां खरीदी हैं।
ePaper
आज का अंक
28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 18 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले