
आईटीआई इंदौर में 26 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में प्रतिभा स्वराज प्रायवेट लिमिटेड उज्जैन, केवल मध्यप्रदेश की बेरोजगार महिला उम्मीदवारों का प्लेसमेंट (रोजगार) के लिए चयन करेगी। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया है कि इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में आई.टी.आई ट्रेड (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) से उत्तीर्ण आवेदिका जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष है वे भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण के लिये कुल 70 पद उपलब्ध हैं। प्रतिमाह वेतन 15 हजार 536 रूपये CTC दिया जाएगा।
