इंदौर में महिलाओं को निशाना बना रही उजाला गैंग, इस बार वृद्धा से लूटा मंगलसूत्र
महिलाओं में ऐसे गिरोह का आतंक है जो बर्तन चमकाने के बहाने निशाना बना रहा है। बदमाश स्वयं को उजाला कंपनी का कर्मचारी बता कर महिलाओं से बात करते हैं। अभी तक शहर में चार घटनाएं कर चुके हैं।
महिलाओं में ऐसे गिरोह का आतंक है जो बर्तन चमकाने के बहाने निशाना बना रहा है। बदमाश स्वयं को उजाला कंपनी का कर्मचारी बता कर महिलाओं से बात करते हैं। अभी तक शहर में चार घटनाएं कर चुके हैं। इस बार तो एक वृद्धा को सरेराह लूटा गया है। पुलिस ने सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। सूचना देने के लिए एक नंबर भी जारी किया है।
घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम-136 में 62 वर्षीय उषा पति सीताराम गंगराड़े के साथ हुई है। बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे उषा निगमकर्मियों को कचरा देकर घर की तरफ बढ़ी ही थी कि दो युवकों ने आवाज लगाई।उषा ने पलट कर देखा तो हल्के नीले रंग की शर्ट पहने युवक दिखे। आरोपितों ने कहा कि वह गुजरात से आए है।कंपनी ने बर्तन, सोना, चांदी के आभूषण चमकाने का पावडर बनाया है। अभी इसका डेमो चल रहा है। 15 दिन बाद बाजार में मिलेगा।
उषा ने बर्तन साफ करवाने से मना किया और कहा कि अभी घर पर कोई नहीं है। जैसे ही वह आगे बढ़ी एक बदमाश ने धक्का देकर मंगलसूत्र छीन लिया। उषा ने शोर भी मचाया लेकिन गाड़ी लेकर खड़ा साथी उसे बैठा कर फरार हो गया। लसूड़िया पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे है। आरोपितों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
इधर चमकाने का बोलकर महिला की चेन ले उड़े आरोपित
दूसरी वारदात तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित तिलक नगर एक्सटेंशन में हुई है। पुलिस ने 55 वर्षीय डाक्टर दीपानविता हरतवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दीपा ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने कहा कि वह उजाला कंपनी के पावडर का प्रचार कर रहे है। किसी बर्तन को चुटकियों में चमका सकते है। दीपा ने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया और साफ करने के लिए कढ़ाई दे दी। बदमाशों ने उसे साफ कर दिया। इससे दीपा को विश्वास हो गया और बाद में पायल व सोने की चेन भी दे दी। आरोपित चेन लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने बोली शहर सक्रीय है बदमाश, अलर्ट रहे आप
गैंग जूनी इंदौर और अन्नपूर्णा क्षेत्र में दो घटनाएं पहले ही कर चुकी है। जोन-4 के डीसीपी आरकेसिंह ने ऐसे गिरोह से सावधान करने की अपिल की है। जूनी इंदौर टीआइ नीरज मेढ़ा के मोबाइल नंबर-7049108624 पर सूचना देने के लिए भी कहा गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 17 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले